Coronavirus Lockdown : प्रवासियों को लाने के लिए रोडवेज ने 35 बसों को दिल्ली रवाना किया
रोडवेज ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को लाने के लिए 35 बसों को रवाना कर दिया गया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : रोडवेज ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को लाने के लिए 35 बसों को रवाना कर दिया गया है। कुमाऊं आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि प्रशासन की मांग पर फिलहाल 35 बसों को दिल्ली के सराय काले खां को रवाना किया गया है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर और भी गाड़ियों को भेजा जाएगा। वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो इन बसों से करीब 1300 प्रवासियों को लाने काम सोमवार से चालू कर दिया जाएगा। वहीं देर रात तक प्रवासी प्रशासन द्वारा तय किए गए जगह पर पहुंच जाएंगे।
राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को लाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर बीते कुछ दिनों पहले हरियाणा में फंसे प्रवासियों को रोडवेज की बसों द्वारा उनके गृह जनपदों तक पहुंचाया गया था। इसी क्रम में रविवार शाम रोडवेज ने अपनी 35 बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया। जिससे कल सुबह वहां फंसे पर वासियों को उनकी गृह जनपदों की ओर रवाना किया जाएगा। बता दें कि इन सभी प्रवासियों का प्रशासन द्वारा तय है वहां सेंटरों में जांच किए जाने के बाद कि इन्हें आगे भैजा जाएगा।
ट्रेनों से भी लाए जा रहे प्रवासी
लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासियों को लाने के लिए प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है। पिछले दिनों गुजरात, महाराष्ट्र और बेग्लुरू में फंसे प्रवासियों को लाया गया। प्रवासियों को लाने के बाद उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। कोरोना के लक्षण दिखने पर संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है। अन्यथा होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया जा रहा है।
बाहर का खाना ऑर्डर करने से डर रहे लोग, रेस्टोरेंट में भी महज कन्फेक्शनरी आइटम मांग रहे
नेपाल ने भारतीय सीमा से सटे जुल्लाघाट में बीओपी का किया उद्घाटन