रोडवेज कर्मियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन किया स्थगित
उत्तराचंल रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा 26 सूत्रीय मांगो को लेकर 25 अक्टूबर की मध्य रात्रि से होने वाला धरना-प्रदर्शन व आंदोलन स्थगित कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:46 PM (IST)
संस, भवाली : उत्तराचंल रोडवेज कर्मचारी यूनियन द्वारा 26 सूत्रीय मांगो को लेकर 25 अक्टूबर की मध्य रात्रि से होने वाला धरना-प्रदर्शन व आंदोलन स्थगित कर दिया है। यूनियन की निगम प्रबंधक के साथ 25 अक्टूबर को वार्ता के लिए पुन: आमंत्रित किया गया, जिसमें निगम प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों को सभी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक रूख अपनाने पर संगठन ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। यूनियन के मंडलीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने बताया कि सहायक महाप्रबंधक भवाली द्वारा कर्मचारियों को सभी समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर से करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया है जिसके चलते संगठन ने अपना कार्यक्रम स्थगित किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें