Move to Jagran APP

भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में की गई बूथों की समीक्षा

नैनीताल जिले के रामनगर में भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें बूथों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने पर जोर दिया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 03:53 PM (IST)
भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में की गई बूथों की समीक्षा
भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में की गई बूथों की समीक्षा

रामनगर, [जेएनएन]:भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में बीते तीन महीने के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके अलावा अगले तीन महीने के तय किये गए कार्यक्रमों पर चर्चा भी की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

पैठपड़ाव में आयोजित कार्य समिति का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बीते तीन महीनों में नगर मंडल द्वारा किये गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में अगले तीन महीने में बूथों को मजबूत करने के लिए नगर मंडल को बूथ कार्यक्रम दिए गए।

बैठक में बताया गया कि प्रत्येक पांच बूथों की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ता को दी जाएगी। 8 बूथों के एक-एक शक्तिकेंद्र मे भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता समीक्षा करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी देने के लिए कहा गया। कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों से बौखला रही हैं। 

इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए आरोप प्रत्यारोप कर रही है। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर विपक्ष को बेनकाब करे। विधायक बिष्ट ने कहा कि जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाने के अलावा रामनगर में भाजपा के समय हुए विकास कार्यों की भी जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए। जिससे जनता को जानकारी मिल सके। 

लोगों से सीधे जुड़कर उन्हें भाजपा से जोड़ने का प्रयास हो। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव है। लिहाजा बूथ मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए, कहीं कोई समस्या है तो इससे संगठन को अवगत कराया जाए। इस दौरान सुमित रावत, मनोज रावत, मदन जोशी, माया रावत, अशोक कुमार, पूरन नैनवाल, खाती मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें: तो विधायकों को नहीं मिलेगा दायित्व

 यह भी पढ़ें: विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के तहत सीज हुए खाते: गोदियाल

यह भी पढ़ें: कर्नल कोठियाल ने खोले पत्ते, टिहरी लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.