Move to Jagran APP

रिक्त पदों के चुनाव में रेखा और लक्ष्मण निर्विरोध बने उपप्रधान

विकासखंड हल्द्वानी की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दीना और पदमपुर देवलिया में शुक्रवार को उप प्रधान के रिक्त पद पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 05:45 PM (IST)
रिक्त पदों के चुनाव में रेखा और लक्ष्मण निर्विरोध बने उपप्रधान
रिक्त पदों के चुनाव में रेखा और लक्ष्मण निर्विरोध बने उपप्रधान

हल्द्वानी/हल्दूचौड़, जेएनएन : विकासखंड हल्द्वानी की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दीना और पदमपुर देवलिया में शुक्रवार को उप प्रधान के रिक्त पद पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कोई अन्य दावेदार न होने पर हल्दृचौड़ दीना में रेखा देवी, जबकि पदमपुर देवलिया में लक्ष्मण सिंह बिष्ट को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।

loksabha election banner

दीना ग्राम सभा में उप प्रधान रेखा जोशी को निर्वाचन अधिकारी मो. तनवीर एवं ग्राम प्रधान बीडी खोलिया ने प्रमाण पत्र सौपा। वही लक्ष्मण सिंह विष्ट को ग्राम प्रधान रेखा जग्गी एवं निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौपा। इस दौरान हरीश जोशी, गोपाल दत्त फुलारा, सुमित जोशी संजय अधिकारी, सुरेश दुम्का, माया दुम्का के अलावा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरीश लाल, प्रकाश चंद कांडपाल आदि मौजूद थे।

बीएलओ कर्मियों को दी वीपीपैट मशीन की जानकारी : आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के क्रम में तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व उपनिरीक्षकों तथा बीएलओ कर्मचारियों को ईवीएम तथा वीपीपैट मशीन की जानकारी दी गई। इसके बाद आम लोगों को भी इस प्रणाली से अवगत कराया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि आगामी चुनावों में ईवीएम के साथ वीपीपैट मशीन भी लगी होगी। वोटिंग के छह सेंकेड के भीतर वीपीपैट मशीन से पर्ची निकलेगी। इससे मतदाता को इस बात का यकीन हो जाएगी कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया था वह ठीक उसी के खाते में दर्ज हुआ है। जोशी ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों तथा बीएलओ कर्मियों को इसके संचालन की जानकारी दी जा रही है। कुछ समय बाद विकासखंड कोटाबाग के सभी बूथों में पटवारी व बीएलआ आम जनता को इसकी जानकारी देंगे। इस दौरान तहसीलदार गोपाल राम आर्या, घनश्याम पडलिया व गिरीश मेवाड़ी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : नया पद मिलने से गदगद गजराज बिष्‍ट ने युवाओं को दी ये सीख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.