विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाद्य उत्पादों के भंडारण में नियमितता, आरसीएम डिपो संचालक को नोटिस

By Prashant MishraEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2022 11:39 AM (IST)

त्योहार पर खाद्य सामग्री में मिलावट न हो इसके लिए विभाग मुस्तैद हो गया है।संदेह के आधार पर स्टोर से ...और पढ़ें

खाद्य पैकेट दीवार से सटे थे। जिससे उनके नमी के कारण खराब होने की आशंका थी।
खाद्य पैकेट दीवार से सटे थे। जिससे उनके नमी के कारण खराब होने की आशंका थी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : खाद्य पदार्थों के भंडारण में मानकों की अनदेखी करने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आरसीएम डिपो संचालक को नोटिस जारी किया है। खाद्य उत्पादों को फर्स पर फैलाया गया था। खाद्य पैकेट दीवार से सटे थे। जिससे उनके नमी के कारण खराब होने की आशंका थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी कैलाश चंद्र टम्टा व रामनगर नंदकिशोर ने शुक्रवार को गैस गोदाम रोड स्थित आरसीएम के गोदाम का निरीक्षण किया। टम्टा ने बताया कि डिपो संचालक ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया है। खाद्य पदार्थों के भंडारण में मानकों की अनदेखी के मामले में नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संदेह के आधार पर स्टोर से हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर के अलावा सोनपापड़ी का नमूना लिया गया है। टीम ने देवलचौड़ में सिंह दुग्ध डेयरी से दूध का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। त्योहार को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चार दुकानों में सेंधमारी 

कोतवाली के पास चार दुकानों में हुई चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। अब चोरों ने मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में भी चार दुकानों में सेंधमारी की। चोर हजारों की नकदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। कोतवाली में दी तहरीर में हरिपुरा पूर्णानंद निवासी ललित मोहन रौतेला ने बताया कि 27 फरवरी की रात उनके आफिस का ताला तोड़कर चोर एलइडी, कैमरो की डीवीआर व वाइफाई सिस्टम व कुछ नकदी लेकर चले गए। उनके पड़ोसी प्रयांक गारमेंट्स से भी चोर चार जैकेट, जींस व 10 हजार नकदी तथा मेहंदी हसन की दुकान से सात हजार रुपये व कातिन गिफ्ट सेंटर से साढ़े पांच हजार नकद व 12 जोड़ी जूते व कास्मेटिक का सामान चोरी कर ले गए। सभी दुकानदारों ने पुलिस ने शीघ्र चोरियों का पर्दाफाश करने की मांग की है। उन्होंने बताया पुलिस की गश्त में लापरवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।