Move to Jagran APP

हेरिटेज इंडिया क्विज का बनें हिस्सा, 10 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, 12वीं तक के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा

यदि आप किसी स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हैं और देश की पौराणिक धरोहरों और इमारतों की जानकारी रखते हैं तो हेरिटेज इंडिया क्विज का हिस्सा जरूर बनें। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद) इस बार दीक्षा प्लेटफार्म पर हेरिटेज इंडिया क्विज 2020-21 को होस्ट करेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:49 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:49 AM (IST)
हेरिटेज इंडिया क्विज का बनें हिस्सा, 10 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, 12वीं तक के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा
हेरिटेज इंडिया क्विज का बनें हिस्सा, 10 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, 12वीं तक के बच्चे ले सकते हैं हिस्सा

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : यदि आप किसी स्कूल में पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हैं और देश की पौराणिक धरोहरों और इमारतों की जानकारी रखते हैं तो 'हेरिटेज इंडिया क्विज' का हिस्सा जरूर बनें। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद) इस बार दीक्षा प्लेटफार्म पर हेरिटेज इंडिया क्विज 2020-21 को होस्ट करेगा।

loksabha election banner

इस संबंध में सीबीएसई के एकेडमिक्स डायरेक्टर जोसेफ इमेनुअल ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा है कि हेरिटेज इंडिया क्विज हर साल भारत के स्मारकों और विरासत स्थलों के संरक्षण, मानव विरासत, विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। बोर्ड की कोशिश है कि देश की भावी पीढ़ी को विशाल सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और संरक्षण के प्रयासों के लिए प्रेरित किया जाए। इस बार बोर्ड देश भर में अधिकतम विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए दीक्षा प्लेटफार्म पर हेरिटेज इंडिया क्विज 2020-21 की मेजबानी करेगा।

10 फरवरी तक का मौका

हेरिटेज इंडिया क्विज का हिस्सा बनने के लिए सीबीएसई ने 20 जनवरी से 10 फरवरी तक का मौका दिया है। किसी भी शिक्षा बोर्ड के अधीन संचालित स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी इस क्विज में भाग ले सकेगे।

इस लिंक का करें इस्तेमाल

क्विज में भाग लेने के लिए विद्यार्थी को हेरिटेज इंडिया क्विज से संबंधित कोर्स को दीक्षा प्लेटफार्म से प्राप्त करना होगा। इसका लिंक http://bit.ly/HIQE_Ci (अंग्रेजी के लिए) व http://bit.ly/HIQH_Ci (हिंदी के लिए) है। लिंक पर जाने के बाद लाग इन पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन कराना होगा या फिर रजिस्टर्ड ई-मेल और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद आप हेरिटेज इंडिया क्विज 2020-21 पाठ्यक्रम के होम पेज पर पहुंचेंगे, यहां 'ज्वाइन कोर्सÓ पर क्लिक करना होगा। पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद आप पाठ्यक्रम के विभिन्न मॉड्यूल का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

भारतीय विरासत की वीडियो भी उपलब्ध

सीबीएसई ने इसमें तीन तरह के माड्यूल उपलब्ध कराए हैं। पहले माड्यूल में हेरिटेज इंडिया क्विज कोर्स का परिचय होगा। दूसरा माड्यूल भारत की विरासत पर दिलचस्प वीडियो सामग्री प्रदान करता है। तीसरा मॉडयूल हेरिटेज इंडिया क्विज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.