दुर्लभ रेड पांडा ने नैनीताल के चिड़ियाघर में जन्मे दो बच्चे
नैनीताल स्थित उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान में रेड पांडा ने दो बच्चों को जन्म दिया है। इससे चिड़ियाघर की रौनक बढ़ गई है।
नैनीताल, [जेएनएन]: देश के खूबसूरत चिड़ियाघरों में शुमार उच्च स्थलीय प्राणि उद्यान नैनीताल में रेड पांडा ने दो बच्चों को जन्म दिया है। इससे चिड़ियाघर की रौनक बढ़ गई है।
21 जुलाई को जन्मे शिशुओं से चिड़ियाघरों में रेड पांडा की संख्या आधा दर्जन पहुंच गई है। इनकी देख रेख में दो चिकित्सकों समेत चिड़ियाघर की पूरी टीम जुटी हुई है।
25 नवंबर 2014 को दार्जीलिंग के चिड़ियाघर से रेड पांडा का पहला जोड़ा लाया गया था। जिन्हें सोनम और राहुल नाम दिया गया। इनकी कम होती संख्या को ध्यान में रखते हुए देखरेख के लिए चिड़ियाघर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थी।
पढ़ें:-नैनीताल में 2200 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार नजर आए बाघ
विशेष सुविधायुक्त बाड़ों के साथ उनके खान पान का खास ध्यान रखा गया। जिसका सुखद परिणाम गत वर्ष दो बच्चों के रूप में मिला और इनकी संख्या चार हो गई। इसके ठीक एक साल फिर दो नन्हे बच्चों ने जन्म ले लिया। निदेशक चिड़ियाघर डॉ. तेजस्वनी पाटिल धकाते ने बताया कि रेड पांडा की जनसंख्या वृद्धि उनके सामने बड़ी चुनौती थी। ब्रीडिंग के लिए खास विशेषज्ञों की राय के अनुसार देखरेख की गई।
पढ़ें:-चिड़ियाघर में बढ़ा रेड पांडा का कुनबा