विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी की रानीबाग एचएमटी रोड पर बाघिन और शावक का दीदार, दहशत का माहौल

Published: Wed, 25 Mar 2026 11:19 AM (IST)

रानीबाग में एचएमटी रोड पर एक बाघिन और उसका शावक अलग-अलग देखे गए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

एचएमटी रोड पर नजर दोनों अलग-अलग नजर आए. Jagarn

एचएमटी रोड पर नजर दोनों अलग-अलग नजर आए. Jagarn

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रानीबाग में एचएमटी रोड पर बाघिन और उसका शावक नजर आया। सोमवार रात को वहां से गुजर रहे लोगों को ये अलग-अलग नजर आए, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

जंतवाल गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सचिन साह ने बताया कि एचएमटी रोड से लमजला गांव, जंतवाल गांव की तरफ लोग जाते हैं। इसी तरह यह ज्योलीकोट का बायपास मार्ग है। ऐसे में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। यही नहीं सूर्या गांव, दोगुड़ा समेत आसपास 50 रिजार्ट हैं। ऐसे में पर्यटकों का भी यहां से आवागमन रहता है। इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।

मनोरा रेंजर नितिन पंत ने बताया कि प्रसारित वीडियो देखने पर इसमें प्रथमदृष्ट्या बाघिन और शावक दिख रहा है। यह बाघिन का क्षेत्र है। यहां बाघिन और शावक भी पहले दिखाई दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में तीन वर्ष में बाघ के हमले में आठ महिलाओं की मौत हुई है, लेकिन सभी जंगल के अंदर हुई थीं। इसलिए लोगों से अपील है कि वे जंगल में न जाएं। दोपहर में भी अकेले न जाएं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के बालाघाट में महुआ बीनने गए ग्रामीण को खा गया बाघ, पेड़ के नीचे मिला शरीर का आधा हिस्सा

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में बाघ पकड़ने का अभियान छह दिन के लिए स्थगित, फिर हरीनगर पहुंचा टाइगर