यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामपुर तिराहा कांड में हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, गायब फाइलों में DM अनंत कुमार सिंह का भी केस
नैनीताल हाईकोर्ट ने रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड से जुड़े मुकदमों की शीघ्र सुनवाई को लेकर दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित ...और पढ़ें

HighLights
- हाईकोर्ट ने रामपुर तिराहा मामले में फैसला सुरक्षित रखा |
- सीबीआई कोर्ट में दो मुकदमे विचाराधीन, दो शून्य |
- गायब फाइलों में डीएम अनंत कुमार सिंह का मामला |
जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड से जुड़े मुकदमों की शीघ्र सुनवाई किये जाने को लेकर दायर राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता रमन शाह की याचिका की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में हुई।
