उत्तराखंड के रामनगर से पटना के बीच जल्द शुरू होगी एक्सप्रेस ट्रेन, बिहार से नैनीताल का सफर होगा आसान
रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन के बाद अब रामनगर से पटना के लिए वाया लखनऊ एक एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
रामनगर से पटना के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र शुरू होगी।
यह ट्रेन लखनऊ होते हुए बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी।
रामनगर रेलवे स्टेशन पर ओवरफुट ब्रिज बनाने का आश्वासन मिला।
जागरण संवाददाता, रामनगर। रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने के बाद अब एक और लंबी दूरी की ट्रेन रामनगर को मिलने जा रही है। रामनगर से बिहार की राजधानी पटना के लिए वाया लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र ही शुरू होगी।
इससे पूर्वांचल शुक्रवार को रामनगर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद अनिल बलूनी ने एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू की बात कही है। रामनगर पहुंचने पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वन विश्राम गृह में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि पटना के लिए शीघ्र ही एक एक्सप्रेस ट्रेन वाया लखनऊ चलाई जाएगी। रेलवे से उसकी स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने फोन से रेलवे अधिकारियों से ट्रेन के संबंध में वार्ता भी की।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं की मांग पर उन्होंने रामनगर रेलवे स्टेशन में ओवरफुट ब्रिज निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट व भाजपा कार्यकर्ताओं को राखी बांधी।
इस दौरान नगरध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, राकेश नैनवाल, जगमोहन बिष्ट, मनीष अग्रवाल, भूपेंद्र खाती, महामंत्री शलभ मित्तल, शिशुपाल रावत, गणेश रावत, नवीन करगेती, जयप्रकाश जोशी, सत्यप्रकाश शर्मा, भावना भटट, नीमा मठपाल, पूरन नैनवाल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर CM धामी की सौगात, उत्तराखंड में 60+ उम्र की महिलाएं सरकारी बसों में करेंगी मुफ्त सफर
