रामनगर में निजी भूमि पर बनी मजार पर चली जेसीबी, बसई गांव में आज सुबह तोड़ी मजार
रामनगर के बसई गांव में प्रशासन ने निजी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। प्रशासन ने बसई गांव में अवैध रूप से निजी भूमि में बनाई गई एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। सुबह प्रशासन ने मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
राष्ट्रीय राजमार्ग के बसई गांव में निजी भूमि में एक अवैध मजार थी। पहले प्रशासन ने मजार संचालक को नोटिस भी दिया था। जवाब न दे पाने पर प्रशासन ने गुरुवार को मजार ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान टीम के साथ जेसीबी के साथ बसई गांव पहुंचे औऱ मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। लगभग दो घण्टे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
एसडीएम चौहान ने बताया कि एनएच के नजदीक किसी की निजी भूमि थी। उसी भूमि पर यह मजार बनाई गई थी। मजार बिना अनुमति के निजी भूमि पर बनाई थी। भूमि मालिक से प्रशासन ने मजार तोड़ने के लिए एनओसी ली गई। इसके बाद आज मजार ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।।
