रामनगर के युवक ने चायना में जीता ब्रांज
पीरूमदारा के युवक ने चाइना में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वॉटर वोट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता है।
By Edited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 02:09 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 02:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामनगर : पीरूमदारा के युवक ने चाइना में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वॉटर वोट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता है। उसकी कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। पीरूमदारा भवानीपुर निवासी सूरज सिंह नेगी भोपाल में 54 इंजीनिय¨रग रेजीमेंट (बंगाल रेजीमेंट) में कार्यरत है। उन्होंने पूर्व में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया रूड़की में प्रशिक्षण लिया था। सूरज ने बताया कि चायना के डालीसिटी क्षेत्र में एशियन चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसमें 15 देशों से आए लोगों ने भाग लिया था। इसमें चायना, म्यामांर, थाइलैंड, हांगकांग, मकउल चाइना, जापान, ताइवान जैसे देशों के लोग प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। भारत से उनके द्वारा एक मात्र खिलाड़ी के रूप में भाग लिया गया। इस दौरान 500 मीटर वॉटर वोट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हुई। जिसमें उन्हें ब्रांज मेडल मिला। ब्रांज मेडल मिलने के बाद प्रोत्साहन स्वरूप आर्मी में उन्हें नायाब सूबेदार के पद से नवाजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें