Move to Jagran APP

भाजपा में शामिल होकर दिल्‍ली से लौटे कैड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत

दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार हल्द्वानी लौटे विधायक राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। इसलिए वह भाजपा के साथ आए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 09:26 AM (IST)
भाजपा में शामिल होकर दिल्‍ली से लौटे कैड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत
भाजपा में शामिल होकर दिल्‍ली से लौटे कैड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार हल्द्वानी लौटे विधायक राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। इसलिए वह भाजपा के साथ आए हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र का अच्‍छा खासा विकास हुआ है। इसे ही देखते हुए उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता ली।

loksabha election banner

मंगलवार को विधायक कैड़ा लामाचौड़ पहुंचे। वहां पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहले से खड़े थे। कैड़ा का फूलमाला से स्वागत किया गया। वहां से कैड़ा समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में मुखानी तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राम सिंह के समर्थन में नारेबाजी की और आतिशबाजी भी की। कैड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के सहयोग से भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़,भीमताल ब्लाकों में कई सड़कों व पुलों का निर्माण हुआ है।

इसी विकास को देखते हुए और मोदी सरकार की नीतियों के चलते वह भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, कमलेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ ब्रजवासी, जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र चिलवाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली, कनिष्ठ प्रमुख संजय कुमार, प्रधान डिकर मेवाड़ी, पंकज उप्रेती, रवि गोस्वामी, कमल बिष्ट, दीपू बिष्ट समेत तमाम समर्थक शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.