म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों का कत्लेआम रोकने के लिए भारत करे मदद
म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार से उत्तराखंड के मुस्लिम समुदाय में भी आक्रोश है। उनपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नैनीताल में रैली निकाली गर्इ।
नैनीताल, [जेएनएन]: म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार को लेकर नैनीताल के मुस्लिम समुदाय में भी रोष देखने को मिल रहा है। इसके खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर में मौन जुलूस निकाला और म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के कत्लेआम को रोकने के लिए भारत सरकार से मदद का आग्रह किया है।
म्यामांर में रोहिंग्या मुस्लिमों के कत्लेआम के खिलाफ उत्तराखंड के मुस्लिम समुदाय में भी रोष देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इसके खिलाफ रैलियां भी निकाली जा रही हैं। नैनीताल जिले में मल्लीताल जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद म्यामांर में शहीद मुस्लिमों के लिए दुआ की गई और फिर जुलूस निकाला गया।
जुलूस मल्लीताल से माल रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में रोहिंग्या मुस्लिमों का कत्लेआम रोकने के लिए म्यामांर सरकार से वार्ता करने की मांग की गर्इ। साथ ही भारत सरकार से मानवीय सहायता की खेप म्यामांर भेजे जाने की भी मांग की गर्इ।
यह भी पढ़ें: 'हालात सुधरने तक रोहिंग्या मुसलमानों को मिले भारत में शरण'
यह भी पढ़ें: छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापसी की मांग, विरोध में फूंका विधायक का पुतला
यह भी पढ़ें: हार से बौखलाए छात्रों ने भाजपा विधायक के आश्रम में की तोडफ़ोड़