विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय रहें सतर्क, मिलावट की शिकायत के लिए ये है टोल फ्री नंबर

Published: Thu, 20 Aug 2026 04:07 PM (IST)

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय पैक्ड उत्पादों पर FSSAI, एक्सपायरी डेट जांचें और खुली मिठाई की ताजगी सुनिश्चित करें।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ गया है। इसके चलते बाजार में पैक्ड व खुली मिठाई की बिक्री बढ़ गई है। यदि आप खुली मिठाई लेने जाए, तो उसे छूकर जरूर देखें।

यदि मिठाई थोड़ी ठोस लगती हैं, तो वह पुरानी हो चुकी है। इसे बिल्कुल न खरीदें। वहीं पैक्ड मिठाई लेने से पूर्व डिब्बे में एफएसएसएआइ नंबर, फर्म का नाम, एक्सपायरी व मैन्युफैक्चरिंग डेट को अच्छे से चेक करें। अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें।

यह जानकारी दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में उपस्थित रहें वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने पाठकों को फोन पर उनके सवालों का जवाब दिया। प्रश्नों के उत्तर देने के साथ ही खाद्य पदार्थ में मिलावट को पकड़ने के तरीके बताए हैं। उन्होंने बताया कि घर में डेयरी उत्पादों को अपने पांच इंद्रियों की सहायता से उसमें मिलावट को पहचाने।

बताया कि पनीर की जांच के लिए उसमें आइयाेडिन टिंचर डाल सकते हैं, यदि वह नीले रंग का होता है तो वह पनीर नकली है। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार चेकिंग कर रहा है। पाठकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट मिलने पर बताया कि वह स्टेट टाल फ्री नंबर 18001804188 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संबंधित कारोबारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करता है।

प्रश्न : दूध, पनीर में किस चीज की मिलावट हो सकती है। इसकी खुद कैसे पहचान करें ? एलएस जग्गी, पंतनगर
उत्तर : दूध में पानी की मिलावट होती है। दूध को टेढ़े सतह पर रखें यदि वह आसानी से सरका, तो वह मिलावटी है। शुद्ध दूध आसानी से नहीं सरकता है।

प्रश्न : हमारे क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच करने कोई अधिकारी नहीं आता। यहां मिलावटी मेवे से मिठाई बिक रही है।- मदन मोहन सुयाल, सुयालबाड़ी
उत्तर : मैं इस संबंध में उस क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को यह जानकारी दूंगा। वे जल्द वहां खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे।

प्रश्न : विभाग त्योहारी सीजन में लगातार खाद्य पदार्थों की जांच करता है, लेकिन रिपोर्ट आने में देरी क्यों होती है। क्या कारण है?- राकेश, काठगोदाम
उत्तर : हम एक्ट के हिसाब से कार्य करते हैं। यदि मौके पर खाद्य पदार्थ खराब लगता है, तो उसे नष्ट किया जाता है। रुद्रपुर स्टेट लैब से रिपोर्ट आने में 14 से 15 दिन का समय लग जाता है। जिले में 325 मामलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

प्रश्न : रसोई में इस्तेमाल होने वाले कौन से खाद्य पदार्थों में मिलावट होती है। इसकी हम घर पर पहचान कैसे कर सकते हैं?- जानवी सिंह, हल्द्वानी
उत्तर : मिलावट की ज्यादा संभावना दूध व दुग्ध उत्पादों में होती है। पनीर में आइयोडिन टिंचर डालें, यदि वह नीला हुआ तो पनीर सिंथेटिक है।

प्रश्न : मैं अगर किसी रेस्टोरेंट में जाता हूं और वहां खाने में मिलावट लगती है, तो कहां कम्प्लेन करें। क्या मेरा नाम गुप्त रहेगा?- सिद्धार्थ, हल्द्वानी
उत्तर : स्टेट टाल फ्री नंबर 18001804188 और नेशनल टाल फ्री नंबर 18001802000 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न : दुकान से खुले डेयरी उत्पाद लेने में कई बार उससे बदबू आती है। इसकी शिकायत कहां कर सकते हैं?- गौरव बेलवाल, गौलापार
उत्तर : इसके लिए स्टेट टाल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करें। खाद्य सुरक्षा एक्ट के सेक्शन 40 के तहत आप खुद भी सैंपल लेकर जांच करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पिस्ते की जगह रंगी मूंगफली, केसर-चांदी वर्क भी नकली, त्योहार से पहले बाजार में पहुंच रही मिलावटी मिठाइयां

यह भी पढ़ें- रबड़ी तो बहुत खाई होगी, पर हाथरस की मखमली मलाई का नहीं कोई तोड़! एक बार चखने पर स्वाद भुलाना है नामुमकिन