Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2022 : दिल्ली से सीधे बहनों से राखी बंधवाने खटीमा पहुंचे सीएम धामी

Raksha Bandhan 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से सीधे बहनों से राखी बंधवाने खटीमा पहुंचे। सीएम के पहुंचने से बहनें भी गदगद हो गईं। बहनों ने सीएम की कलाई पर रक्षासूत्र और माथे तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सीएम ने बहनों को उपहार दिए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 09:37 PM (IST)
Raksha Bandhan 2022 : दिल्ली से सीधे बहनों से राखी बंधवाने खटीमा पहुंचे सीएम धामी
खटीमा में सीएम धामी को खुद के बीच पाकर गदगद हो उठीं बहनें

संवाद सहयोगी, खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से सीधे बहनों से राखी बंधवाने खटीमा पहुंचे। सीएम के पहुंचने से बहनें भी गदगद हो गईं। बहनों ने सीएम की कलाई पर रक्षासूत्र और माथे तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सीएम ने बहनों को उपहार दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बीच हम रक्षा बंधन पर्व मना रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है।

loksabha election banner

सीएम धामी दिल्ली से पंतनगर व पतंनगर से सीधे राधा स्वामी सत्संग भवन परिसर में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। जहां जिले के आलाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी अपने आवास पर गए। यहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों व परिचितों से मुलाकात की। देर शाम को वह खटीमा फाईबर्स में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे।

सीएम धामी ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष बहनों ने उन्हें राखी बांधी थी। जिसकी याद उन्हें आ रही थी, इसलिए वह खुद को रोक ना पाए। सीधे दिल्ली से यहां पहुंचे हैं। बहनों के प्यार की ही बदौलत यह मुकाम हासिल हुआ है। पिछली बार बड़ी संख्या में बहनों से मिले थे। इस बार जितनी भी बहनें यहां मौजूद हैं, वह उनका प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर यह राखी पर्व मनाना सौभाग्य शाली है।

इस मौके पर सीएम पत्नी गीता पुष्कर धामी, फैक्ट्री के सीएमडी आरसी रस्तोगी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, जिलाध्यक्ष शैलजा, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, विमला बिष्ट, भावना मनोला, राधिका भंडारी, हेमा जोशी, विमला मुडेला, रेनू भंडारी, लीला बिष्ट, सावित्री कन्याल, माया जोशी, जानकी जोशी, सुरेंद्र राणा, पूनम राणा, अंजू देवी, रेनू जोशी, लीला बोरा, संगीत राणा, नीलू गुप्ता, हेमा परिहार, लक्ष्मी धामी आदि मौजूद थीं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर भारत बनेगा सिरमौर : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान देश ने ज्ञान, विज्ञान के क्षेत्र खासी प्रगति की है। अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलकर मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के कार्यक्रम पिछले वर्ष शुरू हुए थे। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 60 हजार कार्यक्रम इसके तहत किए जा चुके हैं।

सीएम ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में वीर क्रांतिकारियों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। तभी हम आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षाबंधन पर्व मना रहे हैं। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष मामूली न था। अभी हम सब आजादी की 75वीं जयंती मना रहे हैं। 75 वर्षों के बाद देश के अंदर अमृतकाल शुरू होने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसके ठीक 25 साल बाद स्वर्ण जयंती मनाएंगे अमृत महोत्सव से लेकर स्वर्ण जयंती तक अमृतकाल होगा। इन 25 सालों में देश श्रेष्ठ भारत बनेगा। पीएम मोदी के आठ सालों के कार्यकाल में देश समरस भारत बना है। हम पुराने वैभव की ओर लौटे हैं। 25 सालों में भारत दुनिया का सिरमौर भारत बनेगा। दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनेगा। इसमें हमारी बहनों का अहम योगदान रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.