विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काठगोदाम क्षे़त्र में हुई जोरदार बारिश के बाद रकसिया नाला उफनाया, कई जगह हुआ जलभराव

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 09 Jul 2020 08:37 PM (IST)

गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने रकसिया नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया। काठगोदाम क्षे़त्र में हुई जोरदार बारिश के बाद रकसिया उफान पर आया गया।

काठगोदाम क्षे़त्र में हुई जोरदार बारिश के बाद रकसिया नाला उफनाया, कई जगह हुआ जलभराव
काठगोदाम क्षे़त्र में हुई जोरदार बारिश के बाद रकसिया नाला उफनाया, कई जगह हुआ जलभराव

हल्द्वानी, जेएनएन : गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने रकसिया नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया। काठगोदाम क्षे़त्र में हुई जोरदार बारिश के बाद रकसिया उफान पर आया गया। इससे तल्ली-मल्ली बमौरी, छड़ायल और कुसमुखेड़ा इलाके में कई जगह पानी भर गया। खेतों और गलियों में जलभराव होने से स्थानीय लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्यापत है।

बरसात में हर साल रकरिया नाला भारी तबाही मचाता है। दमुवाढूंगा से कुमुमखेड़ा तक करीब आठ किमी दायरे में फैले नाले में कई जगह पानी की लाइनें बिछाई गई हैं। पुलिया काफी नीची हैं, जिससे पानी ओवरफ्लो करता हुआ खेतों और सड़कों पर बहने लगता है। कई जगह नाले के ऊपर अतिक्रमण भी किया गया है। पहले ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से सिंचाई विभाग और नगर निमम प्रशासन नाले की सफाई की लेकर आमने-सामने आते रहे हैं। दो साल पहले निगम क्षेत्र में आने के बाद स्थानीय पार्षद नाले की सफाई की मांग लगातार उठाते रहे, लेकिन निगम प्रशासन ने नहीं सुनी। इसका खामियाजा अब स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को हुई बारिश से दो घंटे तक नालो उफनाता रहा। 

क्‍या कहते हैं जनप्रतिनिधि

डुंगर सिंह बिष्ट, पार्षद वार्ड 47 ने बताया कि रकसिया नाले की सफाई को लेकर पिछले एक साल में बोर्ड बैठक में मांग उठाता रहा हूं। सिंचाई विभाग को ज्ञापन दिया उसने भी काम करने से मना कर दिया। स्थानीय लोग नाकामी के लिए पार्षद को जिम्मेदार ठहराते हैं। गीता बल्यूटिया, पार्षद वार्ड 46 ने कहा कि रकसिया नाले का स्थायी हल निकलना तो दूर निगम प्रशासन सफाई तक नहीं करा पाया। अब पूरी बरसात में लोग सहमकर रहने को मजबूर होंगे। नगर निगम प्रशासन बड़ी आबादी के साथ छलावा कर रहा है।