NAINITAL NEWS नैनीताल पहुंचे रजनीकांत, मैनेजर के नाम से बुक कराया कमरा, किसी को भनक नहीं लगी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार रात नैनीताल पहुंचे। होटल कर्मचारियों समेत होटल में ठहरे पर्यटकों को भी इसकी भनक नहीं लगी।
नैनीताल, जेएनएन : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार रात नैनीताल पहुंचे। होटल कर्मचारियों समेत होटल में ठहरे पर्यटकों को भी इसकी भनक नहीं लगी। रजनीकांत के साथ बेटी ऐश्वर्या, मैनेजर संजय भी थे। रजनीकांत देवभूमि के भ्रमण पर आए थे। बद्रीनाथ-केदारनाथ दर्शन के बाद वह द्वाराहाट पहुंचे और योगदा आश्रम स्थित गुफा में ध्यान लगाया।
होटल मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता के अनुसार फिल्म अभिनेता रजनीकांत, बेटी के साथ पहुंचे। उनके लिए संजय के नाम से कमरा बुक किया गया था। संजय उनके प्रबंधक हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पंतनगर एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रजनीकांत होटल में किसी से नहीं मिले। उन्होंने किसी से बातचीत व फोटो खिंचवाने से भी साफ मना कर दिया। इधर, शुक्रवार सुबह डीएम सविन बंसल भी पत्नी के साथ प्राइवेट गाड़ी में होटल पहुंचे और रजनीकांत से मुलाकात की। डीएम के अनुसार रजनीकांत व उनके स्टाफ की ओर से किसी से मुलाकात के बारे में साफ मना किया गया था।
यह भी पढ़ें : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे द्वाराहाट, दिव्य गुफा में लगाएंगे ध्यान