बारिश से गिरी मकान की दीवार
संवाद सहयोगी, भवाली : बारिश के चलते ल्वेशाल डोब में एक मकान के नीचे की दीवार गिर गई। इससे
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भवाली : बारिश के चलते ल्वेशाल डोब में एक मकान के नीचे की दीवार गिर गई। इससे पूरा मकान खतरे की जद में आ गया है। दीवार गिरने से घर के परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। गृह स्वामी स्वामी हीरा लाल ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
गुरुवार को हुई बारिश के कारण ल्वेशाल डोब में रहने वाले हीरा लाल के मकान की नीचे की दीवार ढह गई। अब मकान का एक हिस्सा खोखला हो गया है। अगर जल्द ही दीवार के निर्माण का कार्य नहीं कराया गया तो ऊपर स्थित मकान भी ढह सकता है। ग्राम प्रधान हेमा आर्या ने अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें