Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : पिथौरागढ, बागेश्वर जिले में बारिश के आसार, 27 के बाद फिर बदलेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में आया बदलाव अभी बना हुआ है। कुमाऊं में पर्वतीय जिलों से लेकर नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हल्के बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:46 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 06:46 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पिथौरागढ, बागेश्वर जिले में बारिश के आसार, 27 के बाद फिर बदलेगा मौसम
पिथौरागढ, बागेश्वर जिले में बारिश के आसार, 27 के बाद फिर बदलेगा मौसम

हल्द्वानी, जेएनएन : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में आया बदलाव अभी बना हुआ है। कुमाऊं में पर्वतीय जिलों से लेकर नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हल्के बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। 27 नवंबर से मौसम साफ होने के आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का उत्तराखंड का असर बना हुआ है। बुधबार को भी कुमाऊं मंडल के बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। शेष हिस्सों मेें आंशिक बादल रहने से लेकर मौसम शुष्क बना रहा सकता है।

loksabha election banner

यह होगा हिमपात का प्रभाव

मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हिमपात के बाद में ठंडक बढ़ जाती है। उत्तरी हवाएं अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आती हैं। ऐसे में 27 नवंबर के बाद मौसम में भले बदलाव देखने को मिले, लेकिन ठंड से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। बर्फीली हवाएं मौसम को अधिक ठंडा करेंगी। वहीं मौसम में बदलाव सेहत के लिए चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। सूखेपन वाली ठंड में श्वांस व फेफड़े वाली परेशानियां हो सकती हैं।

फसलों के लिए फायदेमंद

खेती के लिए यह मौसम अच्छा है। कृषि विशेषज्ञ डा. धनपत कुमार ने बताया कि गेहूं, चना व रबी की अन्य फसलों के लिए ठंड फायदेमंद रहेगी। मिट्टी में नमी की मात्रा बढ़ने से बीजों का अंकुरण व पौधों की वृद्धि अच्छी होगी।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

मुक्तेश्वर            4.3 डिग्री

अल्मोड़ा           4.4 डिग्री

पिथौरागढ़         5.0 डिग्री

नैनीताल           6.0 डिग्री

चम्पावत           2.2 डिग्री

हल्द्वानी            7.5 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.