Covid-19 : एमबी डिग्री डिग्री कॉलेज कराया जाएगा खाली, स्टेडियम व इंटर कॉलेज में शिफ्ट होंगे लोग
एमबी डिग्री कॉलेज में अब किसी को नहीं रखा जाएगा। यहां ठहरे लोगों को स्टेडियम व एमबी इंटर कॉलेज भेजा जाएगा। कई लोगों को शिफ्ट भी कर दिया गया।
हल्द्वानी, जेएनएन : एमबी डिग्री कॉलेज में अब किसी को नहीं रखा जाएगा। यहां ठहरे लोगों को स्टेडियम व एमबी इंटर कॉलेज भेजा जाएगा। कई लोगों को शिफ्ट भी कर दिया गया। वहीं, राहत केंद्रों पर भूख हड़ताल का दौर खत्म नहीं हो रहा। बुधवार को उत्तर प्रदेश के युवकों ने घर भेजने की जिद पर खाने से मना कर दिया। बड़ी मुश्किल से उन्हें समझाकर डेढ़ बजे खाना खिलवाया गया।
प्रशासन द्वारा हल्द्वानी में तीन व लालकुआं बारातघर को मिलाकर चार राहत केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड के अलावा उप्र के लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने पर स्थानीय लोगों को घर भी भिजवाया गया। वर्तमान में एमबी डिग्री कॉलेज में 105, स्टेडियम 44 व एमबी इंटर कॉलेज में 45 लोग रखे गए हैं। नोडल अधिकारी एके कटारिया ने बताया कि डिग्री कॉलेज में मौजूद लोगों की स्टेडियम व स्कूल में शिफ्टिंग की जा रही है। क्योंकि अब संख्या कम होने से बेवजह तीन-तीन जगह फोर्स व संसाधन जुटाने पड़ रहे हैं। साथ ही खाने की व्यवस्था भी स्टेडियम से करनी पड़ती है।
इधर, स्टेडियम में क्वारंटाइन किए गए करीब 20 युवकों ने सुबह खाने से मना करते हुए भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया। सभी उप्र के अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं। आरोप लगाया कि अवधि पूरी होने के बावजूद इन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, दूसरे राज्य का मामला होने की वजह से रवानगी में दिक्कत आ रही है। शासन स्तर से आदेश जारी होने पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों ने बताया कि ड़ेढ बजे यह लोग खाने को राजी हो गए थे।
भवाली से पैदल काठगोदाम पहुंचे दस लोग
काठगोदाम पुलिस ने बुधवार को दस संदिग्ध लोग चौकी के पास पकड़ लिए। काशीपुर के रहने वाले यह लोग भवाली में काम करते थे। भवाली व भीमताल पुलिस को चकमा देकर हल्द्वानी तक पहुंच गए थे। एसओ काठगोदाम नंदन सिंह रावत ने बताया कि पूछताछ के बाद इन्हें स्टेडियम में भेज दिया गया। जहां अग्रिम आदेश तक क्वारंटाइन किया जाएगा।
यह भी पढें
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमाती की ब्रेन स्ट्रोक से मौत
लॉकडाउन के उल्लंघन पर भवाली पालिकाध्यक्ष व भीमताल नपं अध्यक्ष पर मुकदमा
हाइकोर्ट का आदेश, पर्वतीय जिलों के 15 अस्पतालों में सात दिन में लगाएं वेंटीलेटर
लॉकडाउन में पहाड़ी उत्पादों ने दिखाई स्टार्टअप की राह, विदेशों में बढ़ी डिमांड
गन्ना सचिव के आवास पर पहुंचा किसान, पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश