हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूरन अध्यक्ष और जयवर्धन बने महासचिव, जानें पूरा परिणाम
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यक्ष व महासचिव पद पर क्रमश पूरन सिंह बिष्ट व जयवर्धन कांडपाल ने विजय प्राप्त की।
नैनीताल, जेएनएन : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यक्ष व महासचिव पद पर क्रमश: पूरन सिंह बिष्ट व जयवर्धन कांडपाल ने विजय प्राप्त की। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए कुल 801 मतदाताओं में से 568 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
गुरुवार सुबह दस बजे से बार एसोसिएशन सभागार में गहमागहमी के बीच छह बूथों पर मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशियों ने अंतिम क्षणों तक मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। समर्थक भी जुटे रहे। चार बजे मतदान समाप्ति के बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। रात करीब दस बजे मतगणना पूरी होने के बाद परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर पूरन सिंह बिष्टï ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन चंद्र पांडे को हराया। पूरन को 163, पांडे को 135, सुरेश भट्ट को 77 को, सैय्यद नदीम मून 74 को, डीके त्यागी को 113 वोट मिले। महासचिव पद पर जयवर्धन कांडपाल ने पूर्व सचिव कमलेश तिवारी को पराजित किया। जयवर्धन को 300 वोट व कमलेश को 259 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष में श्रुति जोशी ने ममता जोशी को हराया। श्रुति को 342 ममता को 202 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विपुल पैन्युली ने प्रेम कौशल को हराया। विपुल को 308, प्रेम केा 234 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष में भूपेंद्र कोरंगा ने कौशल साह जगाती को हराया। भूपेंद्र को 351 व जगाती को 189 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन में मनोज भट्ट ने अकरम परवेज को हराया। मनोज को 286 व अकरम को 262 वोट मिले। इसके अलावा
संयुक्त सचिव पे्रस में मुकेश रावत, कोषाध्यक्ष में चेतन जोशी, पुस्तकालयाध्यक्ष में हेम जोशी के साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों में क्रमश: भुवनेश जोशी, राजेश कुमार जोशी, निरंजन भट्ट, भूपेंद्र सिंह भंडारी, आसिफ अली, महिला सदस्य में मीना बिष्टï, कनिष्ठ के पांच पदों पर मनोज कुमार शर्मा, शिवांगी गंगवार, गिरीश जोशी, नवीन चंद्र तिवारी, तथा शीतल सेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। पर्यवेक्षक त्रिलोचन पांडे, एसआरएस गिल व राम सिंह संभल की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया निपटाने में मुख्य चुनाव अधिकारी नंदन सिंह कन्याल, रवींद्र बिष्टï, विरेंद्र कपरूवाण, विशाल मेहरा, डॉ. दीप जोशी, दीप जोशी, पंकज कपिल, आइडी पालीवाल, अमित कापड़ी, एनके पपनोई, डीके बनकोटी, हिरेंद्र रावल, मनोज टिटगई, किशोर गहतोड़ी, आलोक मेहरा आदि थे।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में संघ का जलवा
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिकांश पदों पर इस बार संघ व भाजपा से जुड़े अधिवक्ताओं ने बाजी मारी। अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्टï स्टेडिंग काउंसिल जबकि महासचिव जयवर्धन कांडपाल वादधारक हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सयुक्त सचिव प्रश इसके लिए संघ के तमाम पदाधिकारी हाई कोर्ट बार सभागार में दिनभर डटे रहे। महिला उपाध्यक्ष बनी श्रुति जोशी कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
अध्यक्ष बोले चैंबर निर्माण हर हाल में होगा
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने दोहराया कि चैंबर निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा अधिवक्ता हितों को लेकर सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। महासचिव जयवर्धन कांडपाल ने भी आम सभा में किए वादे पूरे कराने का हर संभव प्रयास करने की बात कही है। भाजपा नेता अरविंद पडियार, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, भारत मेहरा आदि ने अध्यक्ष समेत तमाम पदों पर संघ विचाराधारा के प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष जताया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।