Move to Jagran APP

संसद विघटन को लेकर नेपाल में रोष जारी, नेपाली कांग्रेस ने किया देशभर में विरोध प्रदर्शन

नेपाल में संसद भंग करने के विरोध में देश भर के 753 नगरपालिका क्षेत्रों में नेपाली कांग्रेस ने विरोध जताया। सुदूर पश्चिमी अंचल के बैतड़ी जिले के चार नगरपालिका और छह गांवपालिकाओं में नेपाली कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हुआ।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 04:34 PM (IST)
संसद विघटन को लेकर नेपाल में रोष जारी, नेपाली कांग्रेस ने किया देशभर में विरोध प्रदर्शन
संसद विघटन को लेकर नेपाल में रोष जारी, नेपाली कांग्रेस ने किया देशभर में विरोध प्रदर्शन

संवाद सूत्र , झूलाघाट (पिथौरागढ़) : नेपाल में संसद भंग करने के विरोध में देश भर के 753 नगरपालिका क्षेत्रों में नेपाली कांग्रेस ने विरोध जताया। सुदूर पश्चिमी अंचल के बैतड़ी जिले के चार नगरपालिका और छह गांवपालिकाओं में नेपाली कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हुआ।

loksabha election banner

बैतड़ी जिले के सभी दस नगरपालिका और गांवपालिका में एक साथ एक दिन एक ही समय में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के दशरथ चंद नगरपालिका के गोठलापानी  पाटन नपा के खोड़प्या में पाटन पालिका प्रमुख केशव बहादुर चंद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।  सिंगास गांवपालिका मेंं  हर सिंह धामी, सुनर्या  में वीर बहादुर बिष्ट, मैलोली में कर्ण सिंह साउद, खोचलेक , डिलासेनी , गोकुलेश्वर में शिव राज बिष्ट्र, पंचेश्वर गांव पालिका के पुरचौरी उत्त्तर बहादुर के नेतृत्व मेंं कांग्रेस के साथ आम नागरिकों ने केपी ओली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस मौके पर  बैतड़ी कांग्रेस के पाार्टी सचिव  प्रेेम बहादुर चंद ने कहा कि देश के सभी गांवपालिकाओं में केपी ओली के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं और भविष्य में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। केपी ओली द्वारा उठाए गए असंवैधानिक कदम को देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.