अभिनव संस्था ने किया बेस अस्पताल पर प्रदर्शन
बेस अस्पताल में लंबे समय से बंद सिटी स्केन मशीन चालू कराने की मांग को लेकर अभिनव भारत संस्था से जुड़े लोगों ने बेस अस्पताल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया गया।
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में लंबे समय से बंद सिटी स्केन मशीन चालू कराने की मांग को लेकर अभिनव भारत संस्था से जुड़े लोगों ने बेस अस्पताल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया गया।
संस्था के लोगों का कहना है कि पिछले काफी समय से बेस अस्पताल में सिटी स्केन मशीन खराब है। ऐसे में मरीजों को निजी चिकित्सालय में जाना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते भी परेशानी हो रही है।
संस्था के अध्यक्ष केएन जोशी ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवा तक नहीं है। मरीजों को रेफर कर दिया जा रहा है। पीएमएस डॉ. एससी पंत ने स्थानीय स्तर की समस्याओं को शीघ्र सुलझाने के साथ ही अन्य समस्याओं से शासन को अवगत कराने का अस्वासन दिया।
पढ़ें-डॉक्टर व नर्स पर रिश्वत मांगने का आरोप