Move to Jagran APP

हैवानियत : संपत्ति के विवाद ने ले ली मासूम रोशनी की जान

शुक्रवार को एक चार वर्षीय मासूम की हत्या करने की घटना का खुलासा शनिवार को हो गया। मासूम की हत्या संपत्ति विवाद में की गई। सगे चाचा ने साथी की मदद से उसे ठिकाने लगाया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 08:08 PM (IST)
हैवानियत : संपत्ति के विवाद ने ले ली मासूम रोशनी की जान
हैवानियत : संपत्ति के विवाद ने ले ली मासूम रोशनी की जान

खटीमा (ऊधमसिंहनगर), जेएनएन  : शुक्रवार को एक चार वर्षीय मासूम की हत्या करने की घटना का खुलासा शनिवार को हो गया। मासूम की हत्या संपत्ति विवाद में की गई। सगे चाचा ने साथी की मदद से उसे ठिकाने लगाया। हत्यारोपी के अनुसार इस गुनाह में दादी और बुआ ने भी साथ दिया। बुआ के मुख्य हत्यारोपी से अवैध संबंध भी बताए गए हैं। हत्या की यह योजना दो दिन पूर्व परिवार में हुए झगड़े के बाद बनाई गई थी।

loksabha election banner

सीओ कमला बिष्ट ने शनिवार की शाम रोशनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि इस्लामनगर वार्ड 4 निवासी इरफान पुत्र स्व.सुलेमान की 4 वर्षीय पुत्री रोशनी को शुक्रवार को कंचनपुरी सत्रहमील निवासी यूनिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से अगवा कर लिया था। इस पर मासूम की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। सर्विलांस की मदद से आरोपित यूनिस को सत्रहमील बाजार से शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यूनिस ने रोशनी के सगे चाचा की मदद से उसकी हत्या करने की बात स्वीकारी। साथ ही खुदागंज भिलैया के जंगल से शव बरामद कराया। पूछताछ में हत्यारोपी ने मृतका की दादी समसीरन व बुआ खुशनुमा के भी अपहरण व हत्या के षडय़ंत्र में शामिल होना बताया है। सीओ के मुताबिक मृतका के पिता इरफान का अपनी मां समसीरन व छोटे भाई के साथ मकान के हक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। उनके बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। मां व छोटा भाई इरफान से बदला लेने की फिराक में थे। हत्यारोपी यूनिस एक विवाह समारोह में समसीरन की पुत्री खुशनुमा से मिला। जहां दोनों की दोस्ती हो गई। जो अवैध संबंधों में बदल गई। यूनिस का अक्सर समसीरन के घर आना-जाना लगा रहता था।

घटना से ठीक एक दिन पूर्व हत्या की योजना तैयार की गई। साजिश के मुताबिक यूनिस आंगनबाड़ी केंद्र से रोशनी को बहाने से अगवा कर ले गया। बाद में उसी के चाचा की मदद से मासूम को भिलैया जंगल में ठिकाने लगा दिया। इस मामले में यूनिस, समसीरन, खुशनुमा व मृतका के  चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हत्यारा चाचा है नाबालिग

खटीमा: अपनी ही मासूम भतीजी को ठिकाने लगाने वाला चाचा अभी नाबालिग है। इसीलिए पुलिस ने दर्ज किए गए मुकदमे में उसका नाम शामिल नहीं किया है। उसके खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में अलग से मुकदमा चलेगा।

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार और शराब तस्कर छह महीने के लिए जिला बदर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.