Move to Jagran APP

कुमाऊंनी पहनावे से जीवंत हुई लोक संस्कृति

लेक सिटी क्लब का हमरि संस्कृति हमारी पछायांण आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति से मुग्घ हुए दर्शक।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 08:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 08:20 PM (IST)
कुमाऊंनी पहनावे से जीवंत हुई लोक संस्कृति
कुमाऊंनी पहनावे से जीवंत हुई लोक संस्कृति

जागरण संवाददाता, नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से हमरि संस्कृति हमारि पछयांण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुमाऊंनी पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। साथ ही कुमाऊंनी तीज-त्यौहार व पर्व मनाने के रीति रिवाज भी बताए गए।

loksabha election banner

रविवार को नैनीताल क्लब के शैले हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एटीआइ के निदेशक अवनेंद्र सिंह नयाल व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सरिता आर्या व कूर्माचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में निदेशक नयाल ने क्लब के कुमाऊंनी संस्कृति व पहनावे को बढ़ावा देने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को भी इससे परिचित कराना चाहिए, तभी कुमाऊं की संस्कृति पर पड़ रहे कुप्रभावों को रोका जा सकता है।

कार्यक्रम की शुरूआत क्लब की सदस्य गीता साह, रानी साह, ज्योति ढौडियाल, बबीता साह, भारती साह, ममता जोशी व रानी ने बेडू पाको बारामासा की धुन पर नृत्य किया। इसके बाद महिलाओं ने फूल देई छम्मा देई, ऋतु रैण, हरेला, नंदाष्टमी, दशहरा, दीपावली, मकर संक्राति, गोर्वद्धन पूजा, बसंत पंचमी, होली पर्व मनाने के साथ ही पर्व की महत्ता बताई। छोलिया व छपेली के बारे में भी बताया गया। क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराना है। रंगकर्मी बृजमोहन जोशी ने स्लाइड शो के माध्यम से उत्तराखंड के तीज-त्योहारों व रीति रिवाज के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक मंजू बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आभा साह, रेखा पंत, हेमा भट्ट, हेमा कांडपाल, आशा पांडे, संगीता श्रीवास्तव, रेखा त्रिवेदी, स्मिता भाष्कर, लीला जोशी, आरती बिष्ट, सोनू साह, दीपिका बिनवाल, संगीता पंत, गीता पांडे, तारा चौधरी, शालिनी साह, आदि महिलाओं ने सहयोग दिया। संचालन मीता उपाध्याय ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.