Move to Jagran APP

महिलाओं पर पीएचडी और डीलिट करने वाली प्रदेश की पहली महिला बनीं प्रो. सावित्री NAINITAL NEWS

कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल ने शोध के माध्यम से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 10:13 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 10:13 AM (IST)
महिलाओं पर पीएचडी और डीलिट करने वाली प्रदेश की पहली महिला बनीं प्रो. सावित्री NAINITAL NEWS
महिलाओं पर पीएचडी और डीलिट करने वाली प्रदेश की पहली महिला बनीं प्रो. सावित्री NAINITAL NEWS

नैनीताल, जेएनएन : कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल ने शोध के माध्यम से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह उत्तराखंड में महिलाओं पर पीएचडी व डीलिट करने वाली प्रथम महिला बन गई हैं। 

loksabha election banner

प्रो. सावित्री ने कुमाऊं की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनांदोलनों में योगदान (20वीं शताब्दी) विषय पर पूर्व में पीएचडी की थी। अब इन्होंने स्वतंत्रोत्तर उत्तराखंड में महिलाओं की भूमिका (उत्तराखंड आंदोलन के विशेष संदर्भ में) पर डीलिट पूरा किया है। वकालत की पढ़ाई कर चुकी प्रो. सावित्री पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की पत्नी हैं। उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय रहीं प्रो. सावित्री को शोध के लिए भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने छात्रवृत्ति दी थी। उत्तर प्रदेश सरकार संचालित प्रोजेक्ट में भी उन्होंने काम किया है। उनके निर्देशन में 20 छात्रों ने शोध कार्य पूरा कर लिया है, जबकि आठ छात्र-छात्राएं शोध कर रही हैं। 35 राष्ट्रीय संगोष्ठी में वह पेपर पढ़ चुकी हैं, जबकि 30 शोधपत्र लिखने के अतिरिक्त पुस्तकों एवं पत्र पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित हो चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ पेपर लेखन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। 17 अगस्त को इन उपलब्धियों के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक रिफॉम्र्स बंग्लुरू ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था। 

यह भी पढ़ें : इंजीनियरिंग छोड़कर सूरज ने बनाया अपना रॉक बैंड, भाई के साथ कर चुके है देशभर में शो

यह भी पढ़ें : दर्जनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने वाली फुटबालर बेटियाें की निगाह बाद अब देश की टीम पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.