Move to Jagran APP

रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ प्रकाश पंत का हुआ अंतिम संस्कार

भाजपा के दिग्गज नेता वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। हर दिल अजीज प्रकाश को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 10:35 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 10:35 AM (IST)
रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ प्रकाश पंत का हुआ अंतिम संस्कार
रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ प्रकाश पंत का हुआ अंतिम संस्कार

पिथौरागढ़, जेएनएन : भाजपा के दिग्गज नेता, वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। हर दिल अजीज प्रकाश को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। शवयात्रा में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अलावा हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। पुत्र सौरभ ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व देव सिंह मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   

loksabha election banner

चार दिन पूर्व इलाज के दौरान प्रकाश पंत का अमेरिका में निधन हो गया था। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंचा। पिथौरागढ़ पहुंचने पर देव सिंह मैदान में पार्थिव शरीर जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, सीएम त्रिवेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा सहित अन्य दलों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर खड़कोट स्थित आवास पर ले जाया गया। जहां से निकली अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पिथौरागढ़ से 36 किमी दूर रामेश्वर घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

अंतिम यात्रा में पहुंचे लोग 

अंतिम यात्रा में सांसद अजय टम्टा व तीरथ सिंह रावत, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, व हरीश रावत, विस अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, विधायक विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, दीवान सिंह, पुष्कर धामी, पूरन फत्र्याल, कैलाश गहतोड़ी, राजेश शुक्ला, विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, हरीश धामी के अलावा मुख्य सचिव उत्पल कुमार, डीजी पुलिस अनिल रतूड़ी, वित्त्त सचिव अमित नेगी, मंडलायुक्त राजीव रौतेला, अपर सचिव एचसी सेमवाल, डीआइजी अजय जोशी, डीएम डॉ. वीके जोगदंडे, डीएम चम्पावत रणवीर सिंह चौहान, एसपी आरसी राजगुरु , एसपी चम्पावत धीरेंद्र गुंज्याल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए ।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.