Move to Jagran APP

अपनों के साथ होली नहीं मना पाएंगे 1150 कैदी, सलाखों के पीछे मनाना होगा रंगों का त्यौहार

उप कारागार में 1150 कैदी अपनों के साथ होली नहीं मना पाएंगे। उन्हें सलाखों के पीछे ही रहकर रंगोत्सव मनाना होगा। होली पर कैदियों की मिलाई पर भी रोक रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:41 PM (IST)
अपनों के साथ होली नहीं मना पाएंगे 1150 कैदी, सलाखों के पीछे मनाना होगा रंगों का त्यौहार
अपनों के साथ होली नहीं मना पाएंगे 1150 कैदी, सलाखों के पीछे मनाना होगा रंगों का त्यौहार
हल्द्वानी, जेएनएन : उप कारागार में 1150 कैदी अपनों के साथ होली नहीं मना पाएंगे। उन्हें सलाखों के पीछे ही रहकर रंगोत्सव मनाना होगा। होली पर कैदियों की मिलाई पर भी रोक रहेगी। हालांकि जेल प्रशासन ने कैदियों में अपनों की कमी दूर करने के लिए होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दिन कैदियों को विशेष पकवान भी खिलाए जाएंगे।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि वर्तमान में उप कारागार में 1150 कैदी हैं। इनमें से अधिकांश की अब तक की होली अपनों के बीच हुई थी। विभिन्न मामलों में निरुद्ध कैदियों को इस साल जेल परिसर में होली मनानी होगी। कई सजायाफ्ता कैदी वर्षों से जेल में ही अपनी होली मना रहे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाने के प्रबंध किए गए हैं। कैदी एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाएंगे। गीले रंगों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.