सोशल मीडिया पर छाया रहा राम मंदिर शिलान्यास, त्रिवेंद्र से लेकर हरदा तक की पोस्ट में श्रीराम
अयोध्या से लेकर पूरा देश बुधवार को राममय था। इस ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का गवाह सोशल मीडिया भी बना।
हल्द्वानी, जेएनएन : अयोध्या से लेकर पूरा देश बुधवार को राममय था। इस ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का गवाह सोशल मीडिया भी बना। फेसबुक, व्हाट्सएप से लेकर ट्विटर तक में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम की फोटो ट्रेंड कर रही थी। लोगों ने लिखा कि यह संघर्ष भी था और संकल्प भी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा से लेकर अन्य नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर राम नाम गूंजता रहा।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए सुबह से लोग टीवी व मोबाइल फोन पर नजर गड़ाए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर हर जगह भगवान श्रीराम की फोटो नजर आने लगी। यूजर्स ने लिया कि सदियों के इंतजार के बाद यह घड़ी आई है। वहीं, कई लोगों ने रामलीला में अभिनव के दौरान ली गई पुरानी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जयकारो लगाए।
कई वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह स्वर्णिम अवसर आया है। राम मंदिर के लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया। आज उन हजारों लोगों का त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान फलीभूत हुआ।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र जी की जै। अब मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। संपूर्ण राष्ट्र प्रसन्नचित है। भक्त शिरोमणि तुलसीदास जी ने कहा कि ''हो वहीं, जो रामा रचा राखा।
हरीश रावत, पूर्व सीएम
फेसबुक पोस्ट की झलकियां
- प्रभु श्रीराम सभी के दिलों में रहते हैं। उन पर सबका अधिकार है।
- श्रीराम न्याय के देवता है। यह देश सदियों से उनके आदर्शों पर चल रहा है। यह गौरव का पल है।
- जीवन भर खाई खाई कई कुंतल मिठाई श्रीराम मंदिर के एक लड्डू के आगे फीकी पड़ गई।
- उन लोगों के संघर्ष को याद जरूर किजिएगा। जिन्होंने राम की आस्था के समक्ष अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर दिया।
- यह दीवाली का, जश्न का और भारतीय पंरपराओं पर गर्व करने का दिन है। भगवान राम के सामने पूरा देश नतमस्तक है।