नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भवाली में कैंची के समीप रिसॉर्ट में नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
संवाद सहयोगी, भवाली : कैंची के समीप रिसॉर्ट में नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने गुनाह कबूल किया है। अब उसे पॉक्सो कोर्ट हल्द्वानी ले जाया गया है।
आरोपित चंदन सिंह बिष्ट निवासी बिंतोला अल्मोड़ा 13 जून को काठगोदाम गया था। उसके साथ उसके परिचित परिवार की किशोरी भी अपने काम से आई थी। वहां से लौटते समय दोनों कैंची के समीप एक रिसॉर्ट में रुके थे, जहां सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चंदन ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने मां को इसकी जानकारी दी और फिर अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। घटनास्थल नैनीताल जिला होने के कारण मामला भवाली कोतवाली को स्थानांतरित किया गया था। जांच उपनिरीक्षक आशा बिष्ट कर रही हैं। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने घटनास्थल के आसपास छानबीन कर लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपित चंदन सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पाक्सो कोर्ट हल्द्वानी ले जाया गया है। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, विमल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक आशा बिष्ट, अमित कुमार, राजेश कुमार, आनंद राणा मौजूद रहे। बेटी संग दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर व भाई गिरफ्तार
बेटी संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हल्द्वानी के एक चिकित्सक के साथ उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है। मुकदमा पहले बनारस में दर्ज हुआ और बाद में हल्द्वानी ट्रांसफर किया गया था। कोर्ट पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बनारस निवासी एक महिला चिकित्सक की शादी हल्द्वानी के एक कार्डियोलॉजिस्ट से हुई थी। विवाह के बाद से दोनों में अनबन चल रही थी। जून 2018 में महिला ने बनारस के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उसकी सात साल की बेटी संग पति ने हल्द्वानी में गलत काम किया। फिर फोन कर बेटी को लेकर जाने को कह डाला। डरी सहमी बच्ची ने पूरी हकीकत बयां की। हालांकि मामला हल्द्वानी का होने के कारण बनारस पुलिस ने यहां रिपोर्ट भेज दी। जिसके बाद सितंबर 2019 में कोतवाली हल्द्वानी में चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। एसएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि घटना में डॉक्टर के भाई को भी नामजद किया गया था। जांच के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। गुरुवार को कोर्ट पेशी के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया।