Move to Jagran APP

सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्‍मदिन, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घआयु की कामना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र माेदी का 69वां जन्‍मदिन कुमाऊं भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:42 PM (IST)
सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्‍मदिन, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घआयु की कामना
सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्‍मदिन, कार्यकर्ताओं ने की दीर्घआयु की कामना

नैनीताल, जेएनएन : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र माेदी का 69वां जन्‍मदिन कुमाऊं भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्‍ताह के रूप में मनाया। इस दौरान कहीं अस्‍पतालों में फल वितरित किया गया तो कहीं मिठाई बांटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान भी चलाया।  

loksabha election banner

नैनीताल के बीडी पांडेय अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण किया । कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल परिसर में सफाई भी की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी,   रीना मेहरा, शांति मेहरा, आनंद बिष्ट, नितिन कार्की, निखिल बिष्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे। रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया। वक्ताओं ने कहा गया कि पीएम मोदी की कार्यशैली से ही आज देश अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बना रहा है। छोटे बड़े अमीर गरीब का फर्क खत्म हो रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, दीप भगत,प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा विमला रावत,मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह जसवाल, उपाध्यक्ष चंदन भगत, सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य विनोद भार्गव, नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, विमल भट्ट, जनार्दन पांडे, ध्यान सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट, कामरान कुरेशी आदि मौजूद रहे।

बागेश्‍वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कपकोट, कांडा और बागेश्वर अस्तपतालों में मरीजों को फल वितरित किए।कपकोट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कहा कि विश्व के भारत को गौरवाविंत करने वाले प्रधानमंत्री मां भारत के अपूर्ण सपनों को साकार कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, कुंदन परिहार, मनोज ओली, धीरेंद्र परिहार, खड़क टंगड़िया, महेश खेतवाल, दयाल कांडपाल, आदर्श कठायत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.