धरा को हरा-भरा करने के लिए रोपे पौधे
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमाशु बागरी के निर्देशन में बन्नाखेड़ा रेंज में वनों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ गोष्ठी की गई। रेंजर विजेंद्र अधिकारी ने वनों का महत्व बताते हुए पौधरोपण कार्यक्रमों को जरूरी बताया गया।
संस, रामनगर : तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमाशु बागरी के निर्देशन में बन्नाखेड़ा रेंज में वनों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ गोष्ठी की गई। रेंजर विजेंद्र अधिकारी ने वनों का महत्व बताते हुए पौधरोपण कार्यक्रमों को जरूरी बताया गया। ग्रामीणों ने कहा कि धरा को हरा भरा करने के लिए वनों का संरक्षण आवश्यक है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बन्नाखेड़ा परिसर में बेल, आंवला, जामुन, नीम, बकैन, अमलतास, बहेड़ा के पौधों का रोपण किया गया। बन्नाखेड़ा प्लांटेशन में 137.90 हेक्टेयर में बीज बुआई व मिश्रित पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह जलाल, शैलेंद्र कुमार, घनानंद बिष्ट, लाल सिंह, चंदन सिंह, नवीन चंद्र, सुमेर सिंह मौजूद रहे। उधर रामनगर वन प्रभाग में बोहरा कोट वन पंचायत में पौधरोपण किया गया। इस दौरान रेंजर ललित जोशी ने वन कर्मियों के साथ कटहल, तेजपत्ता, शहतूत, वकेन, पीपल प्रजाति के दो सौ पौधों का रोपण किया। इस दौरान गणेश शंकर नैनवाल, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, शंभू जोशी मौजूद रहे। वहीं भीमताल में वन महोत्सव सप्ताह के तहत सिमायल रैक्वाल के जंगल में पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पौधरोपण कर इनकी देखभाल का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वर्ष 2015 में जंगल का एक हिस्सा जलकर पूर्णरूप से नष्ट हो गया था। तब से जले क्षेत्र को पुर्नजीवित करने के लिए इस जंगल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा कुंदन चिलवाल, उपप्रधान विनोद मलवाल, संतोष रैक्वाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश कबड़वाल, जीवन रैक्वाल, दीपक रैक्वाल आदि उपस्थित थे।