कोसी नदी को बचाने के लिए पौधारोपण का काम तेज हुआ, जुलाई तक चलेगा अभियान
कोसी नदी के अस्तित्व को बचाने व प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वन विभाग में कवायद तेज कर दी है। बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी से सटे तमाम गांवों में पौधरोपण अभियान तेज कर दिया गया विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान जुलाई माह तक जारी रहेगा।
संवाद सहयोगी, बेतालघाट : जीवनदायिनी कोसी नदी के अस्तित्व को बचाने तथा गांवों के प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वन विभाग में कवायद तेज कर दी है। बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी से सटे तमाम गांवों में पौधरोपण अभियान तेज कर दिया गया विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान जुलाई माह तक जारी रहेगा।
नंदा देवी वर्ड कंजर्वेशन रिजर्व के तहत जंगलों में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने तथा संरक्षित करने के मकसद से वन विभाग ने पौधारोपण रोपण अभियान तेज कर दिया है। खासकर ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं जिससे प्राकृतिक जलस्रोत संरक्षित हो सके। वहीं कोसी नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए भी नदी किनारे पौधे लगाने का अभियान शुरु कर दिया गया है। वर्तमान में 7.5 हेक्टेयर में पौधारोपण किया भी जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के घोडिया हल्सों, थापली, मल्ली सेठी आदि तमाम गांवों में पौधरोपण किया गया है। खासकर जामुन, बकैन, आम, शीशम, मेहल, रामबास आदि के पौधे रोपे जा रहे हैं।
वन विभाग की टीम गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। पौधे सुरक्षित रहे इसके लिए बकायदा जिम्मेदारी भी तय की गई है। ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। जीवनदायिनी कोसी नदी के अस्तित्व को बचाने व प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए किए जा रहे पौधरोपण अभियान में ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। कोसी रेंज की रेंजर तनुजा परिहार के अनुसार अभियान लगातार जारी है। जुलाई माह तक अभियान जारी रहेगा। पौधरोपण के बाद उनकी सुरक्षा को लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।