आज से शुरू हो जाएगी पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा, दिल्ली के लिए फिलहाल नहीं nainital news
20 दिनों से ठप पड़ी हवाई सेवा शुक्रवार को फिर शुरू होगी इस बार दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ेगा। सेवा दे रही कंपनी फिलहाल देहरादून के लिए दो उड़ान की सुविधा देगी।
पिथौरागढ़, जेएनएन : 20 दिनों से ठप पड़ी हवाई सेवा शुक्रवार को फिर शुरू होगी, इस बार दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ेगा। सेवा दे रही कंपनी फिलहाल देहरादून के लिए दो उड़ान की सुविधा देगी।
विमान में आई तकनीकी की खराबी के चलते दो नवंबर को पिथौरागढ़ - दिल्ली- देहरादून हवाई सेवा बंद कर दी गई थी। हवाई सेवा नहीं चलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सेवा बंद होने से पहले पिथौरागढ़ से ¨हडन गाजियाबाद और देहरादून के लिए सेवा दी जा रही थी। स्थानीय प्रबंधक एमएस धामी ने बताया कि विमान में आई तकनीकीक खराबी दूर कर ली गई है। शुक्रवार को विमान दिल्ली से देहरादून तक यात्री लेकर आयेगा। इसके बाद सुबह 7.55 बजे देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। 8.50 बजे पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद विमान 9.10 बजे फिर देहरादून के लिए रवाना होगा। 10.00 बजे देहरादून पहुंचने के बाद विमान 10.25 देहरादून से उड़कर 11.10 बजे वापस पिथौरागढ़ आएगा। पिथौरागढ़ से अपराह्न 14.20 बजे विमान फिर देहरादून के लिए रवाना हो जाएगा। सभी उड़ानों के टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। उड़ान मौसम पर निर्भर रहेगी। मौसम खराब होने पर उड़ान कार्यक्रम में बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें : सरकारी गल्ला दुकानों को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने डीएम हरिद्वार से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में पॉलीथिन मिलने पर पांच करोड़ से अधिक का जुर्माना