Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खटीमा के होटल के कमरे में मृत मिला पिथौरागढ़ का सैनिक, छुट्टी से पंजाब ड्यूटी को लौट रहा था

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2022 10:45 PM (IST)

    34 वर्षीय चंचल सिंह पुत्र भगवान सिंह सोमवार को होटल में रुके थे। होटल स्वामी के मुताबिक चंचल ने स्वयं के पिथौरागढ़ से आने की बात कहते हुए एक दिन के लिए रुम बुक कराया था। मंगलवार को जब वह सुबह नहीं उठे। तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    Hero Image
    पुलिस के मुताबिक मृतक अवकाश व्यतीत कर अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था। उसकी यूनिट पंजाब में है।

    संवाद सहयोगी, खटीमा: एक होटल के कमरे से पिथौरागढ़ निवासी सैनिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सैनिक एक दिन पहले होटल में रुका था। बताया जा रहा है सैनिक बंगाल इंजीनिरिंग में तैनात था। वह घर से अवकाश व्यतीत करने के बाद पंजाब ड्यूटी लौट रहा था। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से सूचना स्वजनों को दे दी है। साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद पिथौरागढ़ के अगारा बिगरा गांव निवासी 34 वर्षीय चंचल सिंह पुत्र भगवान सिंह सोमवार को टनकपुर मार्ग स्थित एक होटल में रुके थे। होटल स्वामी के मुताबिक चंचल ने स्वयं के पिथौरागढ़ से आने की बात कहते हुए एक दिन के लिए रुम बुक कराया था।

    मंगलवार को जब वह सुबह नहीं उठे। तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 108 सेवा से उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले आधार, पेन व सेना के कार्ड से शिनाख्त की। जिसके बाद उसके स्वजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक अवकाश व्यतीत कर अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था।

    उसकी यूनिट पंजाब में है। परिवार में उसके भाई व पत्नी है। सूचना मिलने पर स्वजन खटीमा के लिए रवाना हो गए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड उसकी पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि कमरे से शराब की बोतले बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।