पहले कमरे में आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, फिर ब्लेड से काटा गला, हालत नाजुक
हल्द्वानी के जमरानी कॉलोनी दरभंगा निवासी केसर सिंह 60 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह ने घरेलू क्लेश के चलते शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब कमरा बंद कर आग लगा लिया।
हल्द्वानी, जेएनएन : हल्द्वानी के जमरानी कॉलोनी दरभंगा निवासी केसर सिंह 60 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह ने घरेलू क्लेश के चलते शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब कमरा बंद कर आग लगा लिया। परिजनों के शोर मचाने पर जब उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने पुलिस को कॉल की। पुलिस के आने तक उसने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अनन-फानन में परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। मरीज की हालत नाजुक बनी है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
दमुवादूँगा में जमरानी कालोनी गेट के पास रहने वाले एक वृद्ध ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद गुस्से में ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश कर दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घर पर पहुँचकर दरवाजा खुलवाया और वृद्ध को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल वृद्ध की हालत स्थिर बनी है। जमरानी गेट में पास केशर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। बेटे सुरेंद्र ने बताया कि सुबह करीब नो बजे पिता केशर सिंह ने ड्रम में रखा पानी गिरा दिया। इसी बात को लेकर पिता की मा माधवी देवी से कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में पिता ने कपड़ों में आग लगानी शुरू कर दी। किसी तरह पिता को काबू किया तो वह कमरे में चले गए और भीतर से कुंडा लगा लिया। अनहोनी के शक में परिवार वालों ने दमुवादूँगा चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस के जवानों ने मौके पर आकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। भीतर केशर सिंह लहूलुहान हालात में थे। उन्होंने अपना गला ब्लेड से काट रखा था। परिजन घायल को लेकर बेस अस्पताल पहुँचे। अस्पताल प्रशासन ने केशर सिंह को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।