गंदगी के विरोध में लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर जताया अपना विरोध्ा
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में फैली गंदगी के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने नगर निगम के विरोध में नारेबाज
By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:32 PM (IST)
हल्द्वानी, जेएनएन : मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में फैली गंदगी के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने नगर निगम के विरोध में नारेबाजी की।
सलमानी ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुविधाएं देने की तरफ निगम धयान नहीं देता है। बाकी सुविधाएं तो दूर सफाई तक का ध्यान नहीं दिया जाता। शनिवार को शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाना है। इस दिन मुस्लिम धर्मावलंबी अल्लाह की इबादत को जुटेंगे। मस्जिदों में विशेष रूप से सजाया जा है। स्थिति यह है कि मुस्लिम इलाकों में गंदगी का अंबार है। खासकर पिछले दिनों हुई बारिश से सड़कों पर मलबा पसरा है। नालियां चोक है। गुस्साए लोगों ने साफ-सफाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें