Move to Jagran APP

भाजपा से त्रस्त जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन, उत्तराखंड से हो इसकी शुरुआत : पूर्व सीएम हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को चौखुटिया में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा की सरकार को पूरी तरह फ्लाप करार दिया। कहा कि भाजपा शासन में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 08:51 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:24 AM (IST)
भाजपा से त्रस्त जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन, उत्तराखंड से हो इसकी शुरुआत : पूर्व सीएम हरीश रावत
कहा कि हमारी कोशिश है कि भाजपा की पराजय उत्तराखंड से शुरू हो।

जागरण संवाददाता, चौखुटिया (अल्मोड़ा) : भाजपा की रणनीति का स्थानीय तोड़ जरूरी है, इसके लिए यही सही है कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही सेनापति तय हो जाए। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को यहां निरीक्षण भवन में पत्रकारों से कही। उन्होंने भाजपा की सरकार को पूरी तरह फ्लाप करार दिया।

loksabha election banner

भाजपा शासन में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इन्होंने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में महज पूववत्र्ती कांग्रेस सरकार के तमाम जनहित के कार्यों को ठप करने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। हमारी कोशिश है कि भाजपा की पराजय उत्तराखंड से शुरू हो। गैरसैंण स्थायी राजधानी के सवाल पर बोले-भाजपा का गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी छलवा है। आज तक वहां ग्रीष्मकालीन राजधानी का बोर्ड तक नहीं लगा है। कांग्रेस गैरसैंण में ही स्थायी राजधानी चाहती है।

रोजगार के सवाल पर पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर निशाना साधा। कहा कि वे युवाओं के साथ छल कर रहे है। हम उन्हें आईना दिखाना चाहते हैं कि भाजपा कहां खड़ी है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह कुंजवाल भी साथ में थे। बाद में रावत कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब हुए। कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से मिशन में जुट जाएं।

कांग्रेस के पुराने साथियों का होगा सम्मान

गैरसैंण से यहां पहुंचे पूर्व सीएम हरीश दा ने कहा कि उनकी कोशिश है कि कांग्रेस के पुराने साथियों को सम्मान मिले। इसके लिए वे हर ब्लॉक में जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर सम्मानित कर रहे हैं। इस क्रम में चौखुटिया में पूर्व प्रमुख डॉ. लक्ष्मण सिंह मनराल, शेर सिंह नेगी, पूर्व प्रवक्ता नंदन सिंह बिष्ट, खीम राम आर्य, बाला दत्त तिवारी, गोबिंदी देवी, लक्ष्मी देवी, भवानी दत्त, दान सिंह रावत, भुवन चंद्र, शंकर सिंह, देवकी नंदन व भगवत रावत का घर घर जाकर कार्यकर्ता सम्मान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.