Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस ने दिया धोखा, जनता के संघर्ष को आवाज देने की जरूरत : तिवारी

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य को भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर चलाया। इस दौर में सरकार के प्रतिनिधियों ने माफियों के साथ मजबूत गठजोड़ कायम कर लिया। इसलिए राज्य आगे नहीं बढ़ सका।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 02:12 PM (IST)
भाजपा व कांग्रेस ने दिया धोखा, जनता के संघर्ष को आवाज देने की जरूरत : तिवारी
भाजपा व कांग्रेस ने दिया धोखा, जनता के संघर्ष को आवाज देने की जरूरत : तिवारी

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य को भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर चलाया। इस दौर में सरकार के प्रतिनिधियों ने माफियों के साथ मजबूत गठजोड़ कायम कर लिया। इसलिए राज्य आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में भी आज जनता संघर्ष करने को मजबूर है। इसे आवाज देने की जरूरत है।

loksabha election banner

शहर के एक बेंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम मे तिवारी ने कहा कि राज्य में जल, जंगल व जमीन के मामले अभी भी अधूरे हैं। इन पर ठोस काम नहीं किया गया। राज्य जिस उद्देश्य से बनाया गया, वह पूरा नहीं हुआ। 20 साल बाद भी लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अब राज्य में बदलाव होना चाहिए। तिवारी ने कहा कि जब तक राजनीतिक बदलाव नहीं होगा, तब तक असली विकास नहीं हो पाएगा।

क्योंकि दोनों राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने राज्य की अपेक्षा के अनुकूल नीतियां नहीं बनाई। आम लोगों के दर्द को नहीं समझा। यही कारण है कि आज भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याएं बरकरार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई किलोमीटर दूर डोली में मरीज को सड़क मार्ग तक पहुंचाना होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बने अस्पतालों में सुविधाएं तक नहीं हैं। मरीज को रेफर कर दिया जाता है और वह कई बार रास्ते में ही दम तोड़ देता है। ऐसे में आम जनता को राज्य के हित के लिए भी सोचना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.