Move to Jagran APP

गरमपानी का एकमात्र खेल मैदान पार्किंग की भेंट चढ़ा, ग्राम प्रधान ने कहा - प्रशासन की मदद से बनाया जाएगा नया मैदान

क्षेत्र के नौनिहाल मायूस है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल मैदान की अधिक आवश्यकता है। नौनिहालों के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने खेल मैदान निर्माण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 12:59 PM (IST)
गरमपानी का एकमात्र खेल मैदान पार्किंग की भेंट चढ़ा, ग्राम प्रधान ने कहा - प्रशासन की मदद से बनाया जाएगा नया मैदान
क्षेत्रवासियों ने खेल मैदान निर्माण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

जागरण संवाददाता, गरमपानी (नैनीताल) : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग में खेल मैदान भी जद में आ गया है। स्थानीय लोगों ने अन्य जगह पर खेल मैदान बनाए जाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के नौनिहाल खेल मैदान का लाभ उठा सकें। गरमपानी क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टीलेवल पार्किग निर्माण की जद में वॉलीबॉल फील्ड में आ गया है।

loksabha election banner

वॉलीबॉल फील्ड के निर्माण की जद में आ जाने से अब बच्चों को खेल मैदान के लिए तरसना होगा पहले ही नौनिहालों को खेल मैदान के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्र में स्थित एकमात्र खेल मैदान भी अब निर्माण की जद में आ गया है ऐसे में क्षेत्र के नौनिहाल मायूस है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल मैदान की अधिक आवश्यकता है। नौनिहालों के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने खेल मैदान निर्माण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। पूर्व ग्राम प्रधान पूरन लाल साह का कहना है कि  नौनिहालों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल मैदान अति आवश्यक है नौनिहालों को  खेल मैदान का लाभ मिलना चाहिए।

चेतावनी दी है कि यदि खेल मैदान का निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी का भी कहना है कि क्षेत्र के बच्चों के खेलने के लिए मैदान की आवश्यकता को हर हाल में पूरा किया जाएगा। जल्द ही प्रशासन की मदद से खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित कर बच्चों के लिए खेल मैदान का निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.