Move to Jagran APP

राहुल गांधी के नेतृत्व से संगठन और मजबूत होकर उभरेगा

हल्‍द्वानी में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा पार्टी में राहुल गांधी जैसे युवा नेतृत्व के आने से ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व से संगठन और मजबूत होकर उभरेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 11:10 PM (IST)
राहुल गांधी के नेतृत्व से संगठन और मजबूत होकर उभरेगा
राहुल गांधी के नेतृत्व से संगठन और मजबूत होकर उभरेगा

हल्द्वानी, [जेएनएन]: राहुल गांधी के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी हुई। इसमें राहुल गांधी की ताजपोशी को पार्टी और देश हित में बताते हुए एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई।

prime article banner

मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा पार्टी में राहुल गांधी जैसे युवा नेतृत्व के आने से ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व से संगठन और मजबूत होकर उभरेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि 2019 का चुनाव कांग्रेस फतह करेगी और सरकार भी बनाएगी। 

राहुल गांधी में क्षमता है और वह बखूबी नेतृत्व करेंगे। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश,जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट ,प्रदेश महामंत्री खजान पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री प्रयाग भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा बिष्ट बिष्ट, प्रदेश सचिव बीना जोशी एवं नीलू नेगी ने गोष्टी में विचार रखे।

यह भी पढ़ें: गैरसैंण सत्र को लेकर सीएम पर हमलावर हुए पूर्व सीएम रावत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दो राजधानी का पुरजोर विरोध करूंगा: किशोर

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा जल्द होगा पूरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK