Move to Jagran APP

नैनीताल में बढ़ेगा ई रिक्‍शों का संचालन, पलिका ने भेजी डिमांड

शहर में पालिका द्वारा संचालित किए जा रहे पांच ई रिक्शा का संचालन बखूबी हो रहा है। मालरोड में चलाए जा रहे ई रिक्शा की सफलता को देखते हुए अब इन्हें बढ़ाने की कवायद की जा रही है। दूसरे चरण में छह और रिक्शे मंगाकर इनका संचालन किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 11:05 AM (IST)
नैनीताल में बढ़ेगा ई रिक्‍शों का संचालन, पलिका ने भेजी डिमांड
नैनीताल में बढ़ेगा ई रिक्‍शों का संचालन, पलिका ने भेजी डिमांड

नैनीताल, जागरण संवाददाता : शहर में पालिका द्वारा संचालित किए जा रहे पांच ई रिक्शा का संचालन बखूबी हो रहा है। मालरोड में चलाए जा रहे ई रिक्शा की सफलता को देखते हुए अब इन्हें बढ़ाने की कवायद की जा रही है। दूसरे चरण में छह और रिक्शे मंगाकर इनका संचालन किया जाएगा। जिसके लिए पालिका ने रिक्शा मालिक चालक समिति के साथ बैठक कर डिमांड भेज दी गयी है।

loksabha election banner

बता दें कि ब्रिटिशकाल से ही शहर में रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। सबसे पहले अंग्रेजों द्वारा शहर में हाथ से खींचने वाले रिक्शा चलाए गए। 1942 में इस व्यवस्था में परिवर्तन कर पैडल रिक्शा का संचालन शुरू हुआ। तब से करीब 79 वर्षों तक तीन पहिए वाले रिक्शे ही शहर की शोभा बढ़ाते रहें। मगर बढ़ते यात्रियों की संख्या और पेडल रिक्शा संचालन में अत्यधिक मेहनत लगने के कारण पांच वर्ष पूर्व पालिका ने शहर में ई रिक्शा संचालन की कवायद शुरू की।

शहर के कई संगठनों ने भी शहर में ई-रिक्शा संचालित करने की मांग जोर शोर से उठी तो जुलाई 2021 में पांच ई रिक्शा की खरीद कर इनका संचालन शुरू कर दिया गया। अब रिक्शा मालिक एवं चालक समिति द्वारा ई-रिक्शा बढ़ाने की मांग पालिका से की गई है। ईओ अशोक वर्मा ने बताया कि संगठन पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर ली गई है। जिसके बाद छह और ई रिक्शा बढ़ाने पर सहमति बनी है। समिति की ओर से रिक्शा मंगाने के लिए डिमांड दे दी गई है। जल्द छह और ई रिक्शा मंगा लिए जाएंगे।

पुराना बस स्टैंड पर बनेगी पार्किंग

शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने के बाद उनके चार्जिंग और पार्किंग की समस्या भी सामने आएगी। ईओ ने बताया कि शहर में जिला प्रशासन की पहल पर बने मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड में पांच ई रिक्शा को चार्ज के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही रिक्शा बढ़ने पर तल्लीताल पुराना रोडवेज स्टेशन पर उन्हें पार्क करने की योजना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.