Move to Jagran APP

RTE के तहत कुमाऊं में अब तक निजी में सिर्फ 41 फीसद एडमिशन, 20 जुलाई लास्ट डेट

RTE के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व अपवंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश देना होता है। हर वर्ग नियमित प्रक्रिया के तहत आनलाइन माध्यम से यह प्रवेश होते हैं। इस बार 23 मई को आनलाइन लाटरी प्रक्रिया हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Jun 2022 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2022 08:53 AM (IST)
RTE के तहत कुमाऊं में अब तक निजी में सिर्फ 41 फीसद एडमिशन, 20 जुलाई लास्ट डेट
ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण स्कूल बंद होने से आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन नहीं हो पा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण स्कूल बंद होने से शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत बच्चों के नामांकन नहीं हो पा रहे हैं। कुमाऊं मंडल के निजी स्कूल अभी तक 41 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया ही पूरी कर पाए हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।

loksabha election banner

आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व अपवंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश देना होता है। हर वर्ग नियमित प्रक्रिया के तहत आनलाइन माध्यम से यह प्रवेश होते हैं। इस बार 23 मई को आनलाइन लाटरी प्रक्रिया हुई।

कुमाऊं मंडल में 12,884 आवेदन के सापेक्ष 9,375 को लाटरी के आधार पर चयनित किया गया। अभी तक 3847 की प्रवेश हो चुके हैं। नैनीताल जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत ने बताया कि निजी स्कूलों को सभी बच्चों को प्रवेश देने के बाद 26 जुलाई तक सूची पोर्टल पर आनलाइन उपलब्ध करानी होगी।

कुमाऊं में दाखिले की स्थिति

जिला        चयनित बच्चे      प्रवेश

अल्मोड़ा     789               620

बागेश्वर       213               146

चम्पावत     410               144

नैनीताल     1961              426

पिथौरागढ़    598               305

यूएसनगर    5401             2206

कुल           9375              3847

निश्शुल्क किताबें बांटने में देरी पर मांगी रिपोर्ट

सरकारी स्कूलों के बच्चों को निश्शुल्क किताबें बांटने में देरी पर सीईओ ने नाराजगी जताई है। सभी खंड शिक्षा व उपशिक्षाधिकारियों से ब्लाक के आधार पर उपलब्ध व शेष किताबों की रिपोर्ट तैयार कर नौ जून को भीमताल सीईओ आफिस में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। संकुल प्रभारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.