ऊधमसिंह नगर में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पॉलिसी के तहत श्रमिक शिकायतों का होता है आनलाइन अवलोकन
श्रम विभाग में भी निरीक्षण को लेकर अलग सॉफ्टवेयर है। इसमें शिकायत के बाद ऑनलाइन ही टीम के सदस्यों का चयन होता है। इसमें निरीक्षण भी ऑनलाइन ही किया जाना है। इसके बाद जो भी रिपोर्ट होगी उसको सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाता है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) : श्रमिकों की शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जा सके इसके लिए 2014 से श्रम पॉलिसी लागू है। इसमें ऑनलाइन निरीक्षण के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत श्रम अधिकारियों को एक विभाग कोड नंबर जारी करता है।जिसकी जानकारी कुछ विभगीय लोगों को हो रहती है।इसके आधार पर टीम संबंधित संस्थान पर कार्रवाई कर ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करती है। ऊधम सिंह नगर में इस साल जहां कोई निरीक्षण नहीं हुआ। वहीं बीते सालों में लगभग 30 निरीक्षण किये जा चुके हैं। उपश्रमायुक्त ने बताया कि निरीक्षण को लेकर जो भी निर्देश होते है उनको हल्द्वानी कार्यालय से जारी किए जाते हैं। इसमें दूसरे किसी अधिकारी का हस्तक्षेप नहीं होता। इसमे संस्थान का संयुक्त निरीक्षण किया जाता है।
टीम का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पालिसी के तहत जिन विभागों में निरीक्षण की कार्रवाई होती है उनका अपना अलग सॉफ्टवेयर होता है। श्रम विभाग में भी निरीक्षण को लेकर अलग सॉफ्टवेयर है। इसमें शिकायत के बाद ऑनलाइन ही टीम के सदस्यों का चयन होता है। इसमें निरीक्षण भी ऑनलाइन ही किया जाना है। इसके बाद जो भी रिपोर्ट होगी उसको सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाता है। आगे की विभगीय कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाती है।
अब तक 30 ऑनलाइन निरीक्षण
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित बताया कि कोरोना संक्रमण काल मे सारी गतिविधियों पर विराम था। वर्ष 2014 से 2020 मार्च तक कम से कम 30 ऑनलाइन निरीक्षण टीम की तरफ से किए गए।उसके आधार पर कार्रवाई भी की जा रही है, जो भी ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड होती है वो हल्द्वानी कार्यालय को भेजी जाती है। इसमे संस्थान का, शिकायतों का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया जाता है।
उधमसिंह नगर के उपश्रमायुक्त विपिन कुमार का कहना है कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं और संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने में ऑनलाइन ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पॉलिसी बेहतर साबित हो रही है।इसमें समय की बचत के साथ हो कार्रवाई भी जल्द होती है।