एक पत्नी ने गर्भपात कराने का लगाया आरोप तो दूसरी ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का nainital news
काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति व जेठ-जेठानी पर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करने का आरोप लगाया है।
काशीपुर, जेएनएन : समाज में महलिाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। खासकर घरेलू हिंसा की घटनाएं। काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति व जेठ-जेठानी पर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि वह दहेज के लिए मारपीट कर मानसिक उत्पीड़न करते हैं। वहीं दूसरी महिला ने अपने पति पर पांच लाख रुपये और कार न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने पति पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
लगातार खिलाता रहा गर्भनिरोधक दवाएं
रेखा देवी ने कहा कि उसकी शादी ग्राम जुड़का निवासी हरवेंद्र सिंह पुत्र स्व. रमेश चंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से 15 सितंबर 2010 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसे मारपीट कर परेशान करने लगा। साथ ही गर्भनिरोधक दवाएं खिलाता रहा। 2011 में गर्भवती होने पर उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं वह अपने भाई दिनेश कुमार व भाभी पूनम के कहने पर उसे गांव से वैशाली कॉलोनी, काशीपुर में लाकर किराये पर रहने लगा। 23 अगस्त 2019 को आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर निकाल दिया। साथ में रहने की जिद करने पर तीनों आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी।
दहेज के लिए अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप
वहीं दूसरी तरफ हरिनगर ढकिया कला निवासी महिला ने अपने पति ब्रह्मनगर निवासी राजकुमार पुत्र समरपाल पर दहेज में पांच लाख रुपये और कार न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संभोग भी किया। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी के व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण, मुरादाबाद पुलिस ने गिरोह को धरा
यह भी पढ़ें : शादी के ठीक पहले दहेज में कैश और कार की डिमांड, कोर्ट के आदेश आठ लोगों पर केस दर्ज