फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने वाले 27 लोगों लोगों पर एक-एक हजार का जुर्माना
फिजिकल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग ना करने वालों पर शुक्रवार को मंडी प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटकर एक-एक हजार रुपए नगद जुर्माना लगाया।
हल्द्वानी, जेएनएन : फिजिकल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग ना करने वालों पर शुक्रवार को मंडी प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की। अध्यक्ष मनोज शाह व सचिव विश्व विजय सिंह देव ने टीम के साथ अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटकर एक-एक हजार रुपए नगद जुर्माना लगाया। साथ ही सभी को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
दरअसल देशभर में महामारी बन चुकी कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी सार्वजनिक जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ ही मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी गई है। जिससे कि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसी के मद्देनजर मंडी प्रशासन ने भी परिसर के अंदर मौजूद कर्मचारियों से लेकर यहां आने वाले लोगों को इन नियमों का पालन किए जाने की अपील की थी। लेकिन प्रशासन की अपील के बाद भी परिसर में इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी।
इसी को देखते हुए मंडी प्रशासन ने अभियान के दौरान नियम का उल्लंघन करने वाले 27 लोगों को एक एक हजार रुपए का चालान काट नियमों का पालन करने की करने की सख्त हिदायत दी। वही शाह ने चालान काटे गए 27 लोगों में से कुछ मंडी कर्मियों के भी शामिल होने की जानकारी दी।
यह भी पढें
रिवर्स पलायन करने वालों को गोपाल ने दिखाई राह, सेब बागान व जैवकि खेती से संवार रहे भविष्य
Lockdown : लॉकडाउन में बाघ, तेंदुए, हाथी कन्फ्यूज, समझ नहीं पा रहे जंगल का दायरा
Uttarakhand Lockdown : सशर्त अनुमति पर नैनीताल जिले में 115 उद्योग शुरू हुए