Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2021 : करवाचौथ की पहली शाम हल्द्वानी में डांडिया खेलकर बिखेरी चांदनी

Karwa Chauth 2021 अग्रवाल महिला समिति की ओर से रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित करवाचौथ उत्सव में महिलाएं सजधज कर पहुंचीं। टोली बनाकर डांडिया करती महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया। भूमिका पलक प्रेक्षा ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:04 PM (IST)
Karwa Chauth 2021 : करवाचौथ की पहली शाम हल्द्वानी में डांडिया खेलकर बिखेरी चांदनी
अखंड सुहाग का प्रतीक करवाचौथ व्रत 24 अक्टूबर को रोहिणी नक्षत्र के योग में मनेगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Karwa Chauth 2021 :शहर में शनिवार को प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन की चमक-दमक दिखी। चांद छुपा बादल में.., मेरा चांद मुझे आया है नजर.., चांद से पर्दा कीजिए.. जैसे गीतों पर महिलाओं ने न सिर्फ डांस किया, बल्कि डांडिया भी खेला।

loksabha election banner

अग्रवाल महिला समिति की ओर से रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित करवाचौथ उत्सव में महिलाएं सजधज कर पहुंचीं। टोली बनाकर डांडिया करती महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया। भूमिका, पलक, प्रेक्षा ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे पहले समय बद्धता के लिए बीना अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, शुभांगी अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष रीता अग्रवाल ने सभी को करवाचौथ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पिछले वर्ष उत्सव नहीं हो पाया। संचालन महामंत्री संगीता मित्तल ने किया। यहां वैशाली, सीमा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, दीया अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

रात 8 बजे बाद होगा चंद्रमा का दर्शन 

हल्द्वानी : अखंड सुहाग का प्रतीक करवाचौथ व्रत 24 अक्टूबर को रोहिणी नक्षत्र के योग में मनेगा। रोहिणी नक्षत्र में उदय चांद के दर्शन के बाद व्रत का पारायण होगा। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि रविवार के योग में पर्व आने से दिन सूर्य प्रधान रहेगा। इस दिन संकष्टि गणेश चतुर्थी भी रहेगी। ऐसे में सुहागिनों को चंद्रमा, गणेशजी के साथ सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलेगा। पूजा का विशेष मुहूर्त शाम 6:55 बजे से रात्रि 8:51 बजे तक रहेगा। भौगोलिक स्थिति या खराब मौसम की वजह से कई बार चांद नहीं दिखाई देता। ऐसे वक्त में पंचांग या पंडित के बताए अनुसार चंद्रमा निकलने की दिशा में अघ्र्य देकर व्रत का पारायण करना चाहिए। हल्द्वानी में चंद्रोदय का समय शाम 7:57 बजे है। 

महिलाओं ने रचाई मेहंदी 

हल्द्वानी : गिरिजा बुटिक व महिला विकास संस्था की ओर से इंदिरा शिल्प कला केंद्र लामाचौड़ में 25 महिलाओं के बीच मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी रचाई। डिजाइन, बारीकी, मेहंदी लगाने की गति के आधार पर विजेता पुरस्कृत हुए। यहां रचिता समूह अध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, चम्पा कोठारी, गीता सत्यवली, मीना खोलिया आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.