राज्य में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में अफसर बने हैं रोड़ा
वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के अनुसार राज्य में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में अफसर रोड़ा बने हैं, मगर अब उन्हें जवाददेही समझनी होगी।
नैनीताल, [जेएनएन]: वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के अनुसार राज्य में योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में अफसर रोड़ा बने हैं, मगर अब उन्हें जवाददेही समझनी होगी। राज्य के नए बजट में जनता पर करों की बोझ कम किया जाएगा, साथ ही कर चोरी पर अंकुश लगाकर तथा कर चोरों पर शिकंजा कस राजस्व वृद्धि की जाएगी।
नैनीताल क्लब में मीडिया से मुखातिब प्रकाश पंत ने कहा कि राज्य की पेयजल नीति का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें पेयजल की बर्बादी रोकने के कड़े प्रावधान शामिल किए जाएंगे। बोले 2007 में भाजपा सरकार में संचालित अटल आदर्श योजना का फिर शुरू किया जाएगा। जिसमें न्याय पंचायत को केंद्र बिंदु मानकर विकास किया जाएगा।
बुनियादी सुविधाएं जुटाकर पलायन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन से 900 करोड़ की करीब करचोरी हो रही है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा। शराबबंदी के मामले में कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने को शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। मगर शराब बंदी के परिणाम सुखद नहीं रहे हैं। राज्य की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके लिए पूर्ववर्ती सरकार की अविवेकपूर्ण नीति को जिम्मेदार ठहराया।
साथ ही कहा कि राज्य पर 4500 करोड़ कर्ज में है। इस स्थिति को बदला जाएगा। यह भी कहा कि उधमसिंह नगर जिले में एनएच घोटाले की सीबीआई जांच होगी। दस्तावेजों के साथ जल्द औपचारिक पत्र केंद को भेजा जाएगा। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: सरकार को राज्य में लागू करनी चाहिए शराबबंदी: नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रदेश के सभी कॉलेज होंगे फ्री वाई फाई
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को नहीं आएगी दिक्कत: सीएम