बाल विकास विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर शेयर हो गया अश्लील वीडियाे, जांच शुरू nainital news
बाल विकास विभाग के वाट्सएप गु्रप में अश्लील वीडियो भेजने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। चूंकि इस ग्रुप से महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुड़ी हैं लिहाजा मामला तूल पकड़ गया है।
अल्मोड़ा, जेएनएन : बाल विकास विभाग के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। चूंकि इस ग्रुप से महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुड़ी हैं, लिहाजा मामला तूल पकड़ गया है। बात आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व व महिला आयोग तक भी जा पहुंची है। इधर, तहरीर पर महिला थानाध्यक्ष ने जांच बैठा दी है।
ग्रुप से जुड़ी हैं जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
दरअसल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा बाल विकास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन व गतिविधियों के संचालन को बाल सीडीपीओ सावित्री डोभाल ने वाट्सएप ग्रुप बनाया है। इससे जनपदभर की करीब 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य के तौर पर जुड़ी हैं। ग्रुप में एक विभागीय कर्मचारी के नंबर से अश्लील वीडियो भेज दिए जाने से बवंडर खड़ा हो गया है। इसे कतई आपत्तिजनक और महिला कार्यकर्ताओं के साथ भद्दा मजाक करार देते हुए संगठन की जिला मंत्री ममता बिष्टï ने डीएम, एसएसपी व अध्यक्ष महिला आयोग को शिकायती पत्र भेज दिया है।
महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने बैठाई जांच
उन्होंने बकायदा इसे महिलाओं का अपमान बता आरोपित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से भी शिकायत करने का निर्णय लिया गया है। तहरीर पर महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने जांच बैठा दी है। इधर, सूत्रों के अनुसार आरोपित की ओर से गु्रप में माफीनामा भी भेजा गया है, मगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में अश्लील वीडियो से आक्रोश और भड़क उठा है। श्वेता नेगी, महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला मंत्री की ओर से शिकायती पत्र पर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होते ही अश्लील वीडियो भेजने वाले के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : एक किलो चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को दस साल की कैद, विशेष सत्र न्यायालय का फैसला
यह भी पढ़ें : युवक के प्रेम जाल में फंसकर भागी थी महिला, धोखा देने पर कर ली खुदकशी